
खगड़िया: गांधी-शास्त्री जयंती पर समाहरणालय में श्रद्धांजलि… सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प
खगड़िया: गांधी-शास्त्री जयंती पर समाहरणालय में श्रद्धांजलि… सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विक्रम विरकर सहित उप विकास आयुक्त श्रेया श्री, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, OSD, SDC समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
इस दौरान दोनों महान विभूतियों के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। मौके पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद करते हुए उनके प्रसिद्ध संदेश “जय जवान, जय किसान” का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही प्रशासनिक कार्यों में जनहित, पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को वर्तमान प्रशासनिक कार्यप्रणाली में आत्मसात करने तथा उनके विचारों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





