
बाढ़ प्रभावितों तक राहत पहुंचाने में जुटी सांसद राजेश वर्मा की टीम… खगड़िया, बेलदौर व परबत्ता विधानसभा क्षेत्रों में सूखा राशन का वितरण…मानसी में बाढ़ पीड़ितों के बीच प्लास्टिक शीट बांटी गई…
बाढ़ प्रभावितों तक राहत पहुंचाने में जुटी सांसद राजेश वर्मा की टीम… खगड़िया, बेलदौर व परबत्ता विधानसभा क्षेत्रों में सूखा राशन का वितरण…मानसी में बाढ़ पीड़ितों के बीच प्लास्टिक शीट बांटी गई…
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ जिले में गंगा एवं गंडक नदी की बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गत गुरुवार को खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जायसवाल के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया। वहीं, बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पीड़ित परिवारों तक भी सूखा राशन पहुंचाकर तत्काल राहत देने का प्रयास किया गया। परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। राहत अभियान के तहत प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए टीम द्वारा लगातार क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद मानसी प्रखंड के जालिम बाबू टोला एवं मटिहानी में खगड़िया विधायक बबलू कुमार मंडल के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच प्लास्टिक शीट का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य बारिश एवं बाढ़ के दौरान प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि बाढ़ की कठिन परिस्थिति में प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जरूरतमंद लोगों तक भोजन, सूखा राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में पूरी मजबूती के साथ क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं और स्थिति सामान्य होने तक राहत एवं सेवा कार्य जारी रहेगा।
सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जायसवाल ने कहा कि बाढ़ की गंभीर स्थिति में प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। सांसद राजेश वर्मा के निर्देश पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सूखा राशन एवं आवश्यक सामग्री वितरित कर रही है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरी टीम खगड़िया परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और राहत अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





