पूर्व राजद दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी अर्जुन राम के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने अलौली पहुंचीं जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा…दी भावभीनी श्रद्धांजलि..

पूर्व राजद दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी अर्जुन राम के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने अलौली पहुंचीं जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा…दी भावभीनी श्रद्धांजलि..

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ अलौली के पूर्व विधायक एवं जनता दल (यूनाइटेड) के नेता चन्दन राम के पूज्य पिता तथा राष्ट्रीय जनता दल दलित प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी अर्जुन राम का बुधवार को पटना स्थित वेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही जिले के राजनीतिक, सामाजिक एवं आमजनजीवन में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की सूचना मिलते ही जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, जिला महासचिव राजीव रंजन एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र महतो सहित अन्य नेताओं ने खड़गी तेरासी स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया। सभी ने चादर एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा को नमन किया। नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय अर्जुन राम सरल, सौम्य, मिलनसार और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय अर्जुन राम के द्वारा किये गये सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के प्रति लोगों का अटूट श्रद्धा रहा है, जो कतई भूलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा पूर्व विधायक चन्दन राम, पूर्व जिला पार्षद पिंटू राम सहित समस्त शोक-संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close