
खगड़िया: श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण..श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
खगड़िया: श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण..श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी विक्रम विरकर एवं पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने गुरुवार को अगुआनी में आयोजित होने वाले श्रावणी मेला की तैयारियों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित ढंग से पुनर्व्यवस्थित करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने बैरिकेडिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, संपूर्ण मेला क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेला परिसर में अस्थायी शौचालयों के निर्माण एवं उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
नदी मार्ग से होने वाले आवागमन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नाव परिचालन के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नाव परिचालन क्षेत्र की स्पष्ट मार्किंग कराने, सुरक्षित चढ़ने-उतरने के घाटों को चिन्हित करने, प्रत्येक नाव की निर्धारित यात्री क्षमता का पालन कराने, सभी नावों पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने तथा नाव परिचालन पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने तथा मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





