
पुनः जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नीतीश कुमार से मिलीं खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा… दी बधाई
पुनः जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नीतीश कुमार से मिलीं खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा… दी बधाई
खगड़िया- पटना/ कौशी एक्सप्रेस/ जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार से जनता दल (यू) खगड़िया की जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने पटना में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुनः पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने जद(यू) खगड़िया परिवार की ओर से शुभेच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर काफी उत्साह है और सभी कार्यकर्ता संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, पार्टी की रणनीति तथा बिहार के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी श्री नीतीश कुमार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।
उन्होंने कहा कि जद(यू) का प्रत्येक कार्यकर्ता श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और विचारधारा पर पूरा विश्वास रखता है। पार्टी लगातार आम लोगों के हित, गरीबों के कल्याण, महिलाओं के सम्मान और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। खगड़िया जिले में भी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है, ताकि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
अनुराधा कुमारी ने विश्वास जताया कि श्री नीतीश कुमार के अनुभवी, दूरदर्शी और विकासोन्मुख नेतृत्व में जनता दल (यू) आने वाले समय में और अधिक मजबूत होकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। साथ ही बिहार में विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे रहेंगे और जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




