
खगड़िया: दुल्हन के हाथों की मेहंदी फीकी भी नहीं पड़ी थी… नवदूल्हे की सड़क हादसे में मौत…साथी गंभीर घायल
खगड़िया: दुल्हन के हाथों की मेहंदी फीकी भी नहीं पड़ी थी… नवदूल्हे की सड़क हादसे में मौत…साथी गंभीर घायल
खगड़िया/मानसी कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-95 पर आज शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक नवविवाहित युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और इलाके में मातम का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चीकू कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक अमित कुमार बताया जा रहा है। दोनों युवक बाइक से मानसी बाजार से सैदपुर गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े नगर पंचायत के चलंत शौचालय टैंकर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
बताया जाता है कि हादसा इतना भीषण था कि चीकू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को मानसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
परिजनों के मुताबिक, चीकू कुमार की शादी इसी माह 6 मई को सैदपुर गांव में हुई थी। शादी के महज 23 दिन बाद हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




