परवत्ता: जनप्रिय नेता स्व. आर.एन. सिंह की प्रथम बरसी पर उमड़ा जनसैलाब…भावभीनी श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न …

परवत्ता: जनप्रिय नेता स्व. आर० एन० सिंह की प्रथम बरसी पर उमड़ा जनसैलाब…भावभीनी श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न …

परबत्ता/खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पांच बार विधायक रहे जनप्रिय नेता स्वर्गीय आर० एन० सिंह की प्रथम बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा बुधवार को बिंदु विवाह भवन, सतखुट्टी, नयागांव (परबत्ता) में अत्यंत श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लेकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई, जिसके बाद वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्व० आर० एन० सिंह एक दूरदर्शी, सरल एवं जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता थे। उनके कार्यकाल में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ। उनके प्रयासों से कई गांव सड़क संपर्क से जुड़े, विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार हुआ तथा किसानों के लिए सिंचाई सुविधाएं सुदृढ़ हुईं। जनसेवा की विरासत आगे बढ़ा रहा परिवार सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व० आर० एन० सिंह की जनसेवा की विरासत उनके परिवार द्वारा निरंतर आगे बढ़ाई जा रही है। उनके सुपुत्र श्री राजीव कुमार (विधान पार्षद, बेगूसराय-खगड़िया) एवं डॉ संजीव कुमार (निवर्तमान विधायक, परबत्ता) समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वक्ताओं ने उनके जीवन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बेगूसराय एवं खगड़िया जिले से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। ये रहे प्रमुख उपस्थित लोग कार्यक्रम में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, तेमथा करारी के मुखिया राजीव चौधरी, जेडीयू गोगरी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धर्मदेव पटेल, गोविंदपुर के पूर्व मुखिया रामबालक चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य गयासुद्दीन, पैकांत मुखिया सिंकू पासवान, देवथा मुखिया आलोक शर्मा, लाल बिहारी चौरसिया, खीराडीह के मुखिया राहुल सिंह, प्रो. बन्नू, पूर्व मुखिया रामविलाश शर्मा, ईटहरी पंचायत के पूर्व मुखिया लटरु पटेल, गोगरी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकिशोर यादव, सौढ़ उत्तरी के मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य लालरतन कुमार, राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष गुदर सेठ, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, राजद नेता सुनिल यादव, प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, पीयूष हजारी, वरीय राजद नेता अखिलेश्वर दास, मिथिलेश कुमार, मनीभूषण राय, रविन्द्र झा, मनोज ठाकुर, चितरंजन यादव, पूर्व मुखिया कृष्ण सिंह, शंकर चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close