
MSR सैनिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस…बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
MSR सैनिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस…बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्थानीय राजेंद्र नगर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान MSR सैनिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और स्वच्छ वातावरण के प्रति चेतना विकसित करना था। विद्यालय के युवा डायरेक्टर सुमन कुमार ने बताया कि हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरण बचाने का संदेश देता है।
इसी क्रम में स्कूल परिसर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए धरती बचाओ, जीवन बचाओ जैसे प्रेरणादायक संदेश दिए। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पेड़, सूर्य और बादल का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने पृथ्वी को हरा-भरा रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती शालू राज एवं डायरेक्टर सुमन कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सर्वांगीण विकास की शिक्षा देना भी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व से अवगत कराया गया और बताया गया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयासों से पृथ्वी को सुरक्षित रखा जा सकता है। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया तथा परिसर को साफ-सुथरा कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जल संरक्षण करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




