श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता…खगड़िया में जश्न… नेताओं ने कहा—अब विकास को मिलेगी नई रफ्तार…

श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता…खगड़िया में जश्न… नेताओं ने कहा—अब विकास को मिलेगी नई रफ्तार…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार की राजनीति में एक  लंबे समय तक ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करने वाले श्रवण कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल का नेता चुने जाने पर खगड़िया जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच इस निर्णय को लेकर उत्साह चरम पर है तथा जगह-जगह बधाइयों का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल तथा अलौली विधायक रामचन्द्र सदा ने संयुक्त रूप से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रवण कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि श्रवण कुमार का लंबा प्रशासनिक अनुभव, स्वच्छ छवि एवं पारदर्शी कार्यशैली उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती है। उनके नेतृत्व में जदयू विधायक दल न केवल और अधिक सशक्त होगा, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि विधायक दल के नेता का दायित्व सदन में पार्टी की नीतियों को मजबूती से रखना, जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करना तथा सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करना होता है। साथ ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में ठोस पहल करना भी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, जो निर्वहन करने में वे बिल्कुल दक्षता रखते हैं। दूसरी तरफ जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने श्रवण कुमार पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जदयू संगठन नई ऊंचाइयों को छूएगा और बिहार में विकास की रफ्तार को और अधिक गति मिलेगी। जिला कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों ने भी नव-निर्वाचित विधायक दल के नेता को ढेरों बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि श्रवण कुमार के नेतृत्व में पार्टी विधायक दल नई ऊर्जा और दिशा के साथ कार्य करेगा, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी और जनता के विश्वास में वृद्धि होगी। उन्होंने विश्वास भरे लहजे में कहा कि विधायक दल के नेता की भूमिका केवल सदन तक सीमित नहीं होती, बल्कि संगठनात्मक समन्वय, नीतिगत निर्णयों में सक्रिय भागीदारी तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना भी उतना ही महत्वपूर्ण दायित्व है, जिस पर श्रवण कुमार शत-प्रतिशत खड़े उतरेंगे। जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा तथा जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार शिल्पकार नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी निर्णय के तहत जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में राज्य सभा सांसद संजय झा, पूर्व आईएएस अधिकारी व जदयू के लोकप्रिय नेता मनीष कुमार वर्मा तथा राजीव रंजन प्रसाद सहित सभी नव मनोनीत राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दिया है। जिला अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता ने कहा कि इन सभी के अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया है कि नव मनोनीत राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठनात्मक विस्तार, जनकल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सामाजिक समरसता को और अधिक बल मिलेगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close