
अलौली : संदीप मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर डॉ. सौरभ सुमन सम्मानित… नए सत्र का नामांकन शुरू… जल्द मिलेगी हॉस्टल सुविधा
अलौली : संदीप मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर डॉ. सुमन सौरभ सम्मानित… नए सत्र का नामांकन शुरू… जल्द मिलेगी हॉस्टल सुविधा…
अलौली/ कौशी एक्सप्रेस/हरिपुर स्थित लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान संदीप मेमोरियल स्कूल (CBSE से आधिकारिक मान्यता प्राप्त) के युवा डायरेक्टर डॉ. सौरभ सुमन को कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र एवं अन्य मीडिया संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र के संपादक पुरुषोत्तम कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्वान प्रिंसिपल श्री के. एम. झा, प्रबंध निदेशक श्री अमित कुमार एवं ईं. विवेक कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. सुमन सौरभ के नेतृत्व, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा विद्यालय के निरंतर विकास की सराहना की।

मालूम हो कि डॉ. सौरभ सुमन के कुशल नेतृत्व में संदीप मेमोरियल School अलौली क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया आयाम स्थापित कर रहा है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुशासित वातावरण, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, समृद्ध पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। साथ ही विद्यालय परिसर Wi-Fi एवं CCTV सुविधा से सुसज्जित है तथा छात्रों के लिए सभी रूटों पर परिवहन सुविधा भी उपलब्ध है।
विद्यालय में छात्रों एवं अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जो इसे क्षेत्र के आधुनिक शिक्षण संस्थानों में अलग पहचान दिलाती है। वहीं विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आगामी समय में हॉस्टल सुविधा भी जल्द प्रारंभ की जाएगी, जिससे दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से कक्षा 9 तक नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। नामांकन के दौरान छात्रों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, आधुनिक सुविधाएं, आकर्षक छात्रवृत्ति योजनाएं तथा बेहतर शिक्षा व्यवस्था का लाभ दिया जा रहा है।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बच्चों का नामांकन कराकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा दिलाने का अवसर प्रदान करें।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




