
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर हुई चर्चा…
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी…विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर हुई चर्चा…
नई दिल्ली/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि प्रधानमंत्री से राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना, रोजगार, कृषि, उद्योग तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बिहार के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को बिहार के विकास कार्यों तथा केंद्र-राज्य समन्वय के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




