
CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व में खगड़िया को विकास की बड़ी उम्मीदें: नंदू कुमार
CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व में खगड़िया को विकास की बड़ी उम्मीदें: नंदू कुमार …
बीते 15 अप्रैल 2026 को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा खगड़िया जिला महामंत्री नंदू कुमार ने अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सम्मान किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी।
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद खगड़िया जिले में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के बीच खुशी का माहौल है। जिले से लगातार प्रत्यक्ष मुलाकात एवं संदेशों के माध्यम से बधाई देने का सिलसिला जारी है।
नंदू कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। राज्य में सुशासन, विकास और जनकल्याण को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
उन्होंने मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी एक सरल, सहज, कर्मठ एवं जमीनी नेता हैं, जो कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी भावनाओं को सदैव प्राथमिकता देते हैं। उनका संगठनात्मक अनुभव एवं जनहित के प्रति समर्पण बिहार को नई दिशा देने में सहायक होगा।
नंदू कुमार ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खगड़िया जिला सहित पूरे बिहार के सर्वांगीण विकास को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




