
सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार बनेगा विकास का मॉडल…खगड़िया को मिलेगा विशेष प्राथमिकता : अंकित सिंह चंदेल
सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार बनेगा विकास का मॉडल…खगड़िया को मिलेगा विशेष प्राथमिकता : अंकित सिंह चंदेल
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ भाजपा युवा नेता अंकित सिंह चंदेल ने आज मुख्यमंत्री आवास में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर श्री चंदेल ने कहा कि यह पूरे बिहार सहित खगड़िया जिले के लिए गर्व, उत्साह और नई संभावनाओं का ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का खगड़िया जिले से विशेष लगाव रहा है, जिससे यह उम्मीद और भी प्रबल हो जाती है कि उनके नेतृत्व में खगड़िया को विकास की मुख्यधारा में विशेष प्राथमिकता प्राप्त होगी।
श्री चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी सोच, प्रभावी एवं निर्णायक नेतृत्व तथा जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता बिहार को तीव्र गति से विकास के नए आयामों तक ले जाएगी। उनके नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा राज्य सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर होगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित राज्य के रूप में अपनी पहचान को और सुदृढ़ करेगा, साथ ही खगड़िया जिला भी विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
अंत में श्री चंदेल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि माननीय मुख्यमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें, ताकि वे इसी ऊर्जा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ बिहार की सेवा करते रहें। पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




