
संकल्पशिला वेलफेयर फाउंडेशन का सराहनीय कदम… खगड़िया को जल्द मिलेगी एम्बुलेंस सेवा…
संकल्पशिला वेलफेयर फाउंडेशन का सराहनीय कदम… खगड़िया को जल्द मिलेगी एम्बुलेंस सेवा…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ समाजसेवा, जनकल्याण और मानवता के उद्देश्य से स्थापित संकल्पशिला वेलफेयर फाउंडेशन अब खगड़िया नगरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। संस्था की ओर से बहुत जल्द नगर क्षेत्र के लोगों के लिए एम्बुलेंस सेवा समर्पित किए जाने की तैयारी चल रही है। इस पहल से जरूरतमंद मरीजों, बुजुर्गों एवं आपातकालीन स्थिति में लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में काफी मदद मिलेगी।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में स्थापित संकल्पशिला वेलफेयर फाउंडेशन भारत सरकार के अधीन पंजीकृत एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है। संस्था का कार्यालय गौशाला कैंपस के पूर्व, कोशी साइंस क्लासेस के निकट, खगड़िया में स्थित है।
मालूम हो कि संस्था का नाम ‘संकल्पशिला’ अपने आप में सेवा, दृढ़ निश्चय और समाज निर्माण की भावना को दर्शाता है। ‘संकल्प’ अर्थात समाज हित में मजबूत इरादा तथा ‘शिला’ अर्थात मजबूत आधार। इसी सोच के साथ संस्था समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है।
संस्था के डायरेक्टर व फाउंडर ज्योतिष मिश्रा ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि संकल्पशिला वेलफेयर फाउंडेशन की स्थापना उनकी सामाजिक सोच, सेवा भावना और जनकल्याण के संकल्प का परिणाम है। शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब एवं असहाय लोगों की मदद, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खगड़िया नगरवासियों की जरूरत को देखते हुए बहुत जल्द एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी।

शिक्षाविद राजीव कुमार चौहान (संस्था के डायरेक्टर) ने कहा कि किसी भी शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक होती है। दुर्घटना, बीमारी या आपात स्थिति में समय पर एम्बुलेंस मिलना कई बार जीवन बचाने का कारण बनता है। संकल्पशिला वेलफेयर फाउंडेशन का यह कदम समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी है।
वहीं संस्था के कोषाध्यक्ष आर्किटेक्ट शुभम कुमार ने बताया कि संस्था आने वाले दिनों में और भी कई सामाजिक योजनाओं पर कार्य करेगी। गरीब विद्यार्थियों के लिए सहायता, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान जागरूकता, जरूरतमंद परिवारों की मदद तथा जनहित के अन्य कार्यक्रमों को भी आगे बढ़ाया जाएगा।
खगड़िया नगरवासियों ने संस्था के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जब समाजसेवा के लिए समर्पित संस्थाएं आगे आती हैं तब समाज में नई उम्मीद और सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है। संकल्पशिला वेलफेयर फाउंडेशन की यह पहल खगड़िया में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल साबित होगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




