CBSE 10वीं परिणाम 2026 : इंडियन पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट…सक्षम कुमार बने विद्यालय टॉपर – विकास कुमार, निदेशक

CBSE 10वीं परिणाम 2026 : इंडियन पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट…सक्षम कुमार बने विद्यालय टॉपर – विकास कुमार, निदेशक
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ गुलाब नगर, बाजार समिति स्थित खगड़िया के प्रतिष्ठित इंडियन पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के निदेशक विकास कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट परिणाम दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की सफलता की यह निरंतर परंपरा विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय के मेधावी छात्र सक्षम कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं तान्या राज ने 89.5 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त रक्षित भगत कुमार ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अलावा विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी सफलता का परचम लहराया। सफल विद्यार्थियों में अंजली कुमारी, संवि सिंह, रेशम कुमारी, अर्पिता कुमारी, आयुष कुमार, आदित्य कुमार, रवि किशन कुमार, अलक्षित कुमार एवं शिवम कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विद्यालय परिसर में परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल बन गया। सफल विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इंडियन पब्लिक स्कूल लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य संवार रहा है।
निदेशक विकास कुमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, अनुशासित वातावरण और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण विद्यालय के बच्चे हर वर्ष बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर विद्यार्थी जीवन में किसी भी ऊंचाई को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close