KHAGARIA : परबत्ता विधायक आर.एन. सिंह एवं जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डा. संजीव कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मानव श्रृंखला अभियान को सफल बनाया… जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में मानव श्रृंखला की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है- डाॅ. संजीव…

KHAGARIA : परबत्ता विधायक आर.एन. सिंह एवं जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डा. संजीव कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मानव श्रृंखला अभियान को सफल बनाया… जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में मानव श्रृंखला की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है- डाॅ. संजीव…

परबत्ता/कोशी एक्सप्रेस/ 19 जनवरी 2020 को उद्घोषित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आलोक में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में मानव श्रृंखला अभियान को सफल बनाने में परबत्ता विधायक आर.एन. सिंह एवं जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डा. संजीव कुमार की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
मालूम हो कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की उद्घोषणा के बाद से ही डा. संजीव कुमार ने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का तूफानी दौरा करते हुए मानव श्रृंखला अभियान की जागरुकता को सार्थक बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण सार्थकता सिद्ध करने कर लोगों के जीवन में अमनचैन, खुशहाली किायम करने का प्रयास किया है। परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान की सफलता का श्रेय माननीय विधायक श्री आर एन सिंह और उनके पुत्र डॉ संजीव कुमार के अथक प्रयास और निरन्तर जन सम्पर्क अभियान को जाता है। डॉ संजीव कुमार ने अपने जनसंपर्क अभियान में घर घर जाकर लोगों को जल के महत्व को समझाया और भूजल के गिरते स्तर को देखते हुए लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरणीय विषमता जैसे मौसम में आ रहे बदलाव जैसी संकटों से लोगों को परिचित कराया और हरियाली बचाने बढ़ाने के प्रयास पर बल दिया। नशा मुक्ति के परिणाम को बताया कि जो गरीब परिवार नशा सेवन से तबाह हो गया था आज उसके घर अमन चैन हैं, नशा मुक्ति के लिए लोगों के बीच जाकर उन्हें जागृत किया और नशा न करने का आह्वान किया । वाल विवाह दहेज प्रथा के दुष्प्रभाव उसके कारण परिवारों के तबाह होने की चर्चा लोगों के बीच की इसके प्रति लोगों को सजग किया इतना ही नहीं माननीय विधायक अपने बड़े पुत्र राजीव कुमार और छोटे पुत्र डॉ संजीव कुमार और पूरे समर्थकों के साथ स्वयं कतारबद्ध होकर जल जीवन हरयाली और नशा मुक्ति अभियान की सफलता का संकल्प व्यक्त किया तथा दहेज प्रथा वाल विवाह जैसे समाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के अभियान में अपना सबकुछ देने का वचन दिया ।
वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत राज कुल्हड़िया की मुखिया नीलम कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि धनन्जय कुमार अपने सहयोगियों के साथ इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस सरहनीय कार्य के लिए परवत्ता विधायक ने तमाम परवत्ता विधानसभा के लोगों और तमाम पदाधिकारी एवं तमाम पुलिस पदाधिकारियो का आभार प्रकट किया।

 

नोट- किसी भी प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं होगी-संपादक

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close