
KHAGARIA :सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में राजद द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन … नागरिकता संशोधन कानून, सीएए, एनपीआर तथा भ्रष्टाचार के विरोध में हमारी लड़ाई जारी रहेगी: चंदन यादव/प्रदेश महासचिव, युवा राजद
KHAGARIA :सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में राजद द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन… नागरिकता संशोधन कानून, सीएए, एनपीआर तथा भ्रष्टाचार के विरोध में हमारी लड़ाई जारी रहेगी: चंदन यादव/प्रदेश महासचिव, युवा राजद…
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज शनिवार 11 जनवरी 2020 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत सदर प्रखंड परिसर में राजद नेताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त एक दिवसीय राज्यब्यापी धरना प्रदर्शन राजद के प्रख्ंड अध्यक्ष अर्जुन चौरसिया के नेतृत्व में हुआ। बताया गया है कि नागरिकता संशोधन कानून, सीएए, एनपीआर तथा भ्रष्टाचार के विरोध में पूरे बिहार में राजद द्वारा धरना प्रर्दशन का अयोजन किया गया है।
मालूम हो कि धरना प्रर्दशन में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव सहित अन्य नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचकर शांन्तिपूर्ण धरना प्रर्दशन कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष संजीव ने कहा कि यह वत्र्तमान केन्द्र सरकार देश की आर्थिक स्थिति सुधारने की बजाय युवाओं, किसानों, छात्रों, मजदूरों का ध्यान नागरिकता संशोधन कानून, सीएए, एनपीआर की ओर भटकाने की कोशिश कर रही है। जिसके विरोध में पूरे देश में जनआंदोलन का रुप सामने आ रहा है।
प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव ने कड़े शब्दों में कहा प्रदेश में राजद नेताओं एवं कार्यकत्ताओं द्वारा राष्ट्रहित में लगातार आन्दोलन किया जा रहेगा।
इस धरना प्रदर्शन में राजद नेता प्रवीश कुमार, नगर अध्यक्ष मधु पटवा, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुजय कुमार यादव, प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव, नवीन कुमार कुशवाहा, संजय सिंह (एनसीपी अध्यक्ष़, पंकज कुशवाहा (रालोसपा), प्राणेश कुमार (वीआईपी), अजय घोष, प्रफुल्ल घोष, सुनील यादव, ्रपमोद यादव, राजेश यादव (राजद, उपाध्यक्ष),सोनू यादव, गुड़िया यादव, मजहर अलि, गणेश तांती, जितेन्द्र राजी, नन्द किशोर चन्द्रवंशी, मदन पासवान, मनोज यादव, युवा राजद नेता संजीव यादव, प्रतापराज गुडडु, धर्मेन्द्र यादव, अनिल शर्मा, भूषण यादव, दिलीप कुमार,, गुंजन सिंह, संजीत शर्मा, काली चरण पोद्दार, अरविन्द यादव, मुकेश यादव, मिथलेश मंडल, रघुवीर शर्मा, सिन्टू यादव, मो. मैजान, पप्पू यादव,पवन यादव, नवेश यादव, जवाहर यादव, शंभू यादव, नारद यादव, चन्दन कुशवाहा, मिन्टू यादव सहित अन्य राजद नेता मौजूद थे।
नोट- किसी भी प्रसारित समाचार से संपादक का सहमत होना अनिर्वाय नहीं है।