
सम्मान समारोह : भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने बिहार पुलिस में चयनित प्रतिभाओं को किया सम्मानित..
सम्मान समारोह : भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने बिहार पुलिस में चयनित प्रतिभाओं को किया सम्मानित..
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज संसारपुर खेल मैदान में दादा फिजिकल अकादमी के तत्वावधान में आयोजित बिहार पुलिस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूथ फाउंडेशन खगड़िया के मुख्य संरक्षक एवं भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय संजय खंडेलिया ने शिरकत की। उन्होंने उन सभी युवाओं को सम्मानित किया जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से बिहार पुलिस में चयनित होकर अपने सपनों को साकार किया है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता बाबूलाल शौर्य , अश्वनी सिंह एवं अश्विनी चौधरी की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने सभी चयनित युवाओं को आशीर्वचन दिए। श्री संजय खंडेलिया जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह युवा देश की रीढ़ हैं और इनका समर्पण व सेवा-भावना समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाएगी। उन्होंने सभी नव-नियुक्त जवानों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।