खगड़िया: CAA और NRC विधेयक के विरुद्ध राजद द्वारा उद्घोषित बिहार बंद आंदोलन खगड़िया की धरती पर हुआ सफल… देश की जनता इस विवादित कानून को नकार रही है- संजीव कुमार/जिलाध्यक्ष एनडीए की सरकार धर्म-जाति के नाम पर राजनीति करती है- चंदन यादव/  प्रदेश महासचिव,युवा राजद

खगड़िया: CAA और NRC विधेयक के विरुद्ध राजद द्वारा उद्घोषित बिहार बंद आंदोलन खगड़िया की धरती पर हुआ सफल…
देश की जनता इस विवादित कानून को नकार रही है- संजीव कुमार/जिलाध्यक्ष
एनडीए की सरकार धर्म-जाति के नाम पर राजनीति करती है- चंदन यादव/  प्रदेश महासचिव,युवा राजद … खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत खगड़िया शहर सहित सातों प्रखंडों में राजद द्वारा नागरिकता संशोधन कानून सी.ए.ए. तथा एनआरसी के विरुद्ध शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल कराया गया। राजद जिलाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने प्रेस को बताया कि एक दिन पूर्व जिले में राजद कार्यकत्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकालकर नागरिकता संशोधन कानून सी.ए.ए. तथा एनआरसी के विरुद्ध विरोध प्रकट किया था।
वहीं आज 21 दिसंबर 2019 को राजद व महागठबंधन के हजारों नेता एवं कार्यकत्ताओं ने सुबह से शाम तक आंदोलन मार्च शांतिपूर्ण तरीके से करते हुए सरकार की नीतियों के विरुद्ध अपना विरोध जताया।
मालूम हो कि जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, किसान सेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुजय कुमार यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार, नगर अध्यक्ष मधु पटवा, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सहजाद आलम, महासचिव दिलीप कुमार, भूषण यादव, गुंजन सिंह के संयुक्त नेतृत्व में खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन परिचालन को 30 मिनट के लिए रोका गया जिसमें राजधानी ट्रेन, सिमांचन व इंटरसिंटी ट्रेन शामिल हैं। लेकिन प्रदर्शनकारी नेताओं व कार्यकत्ताओं द्वारा किसी भी यात्री व नागरिक को क्षति नहीं पहुंचाई गई।
विदित हो कि अलौली प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव उर्फ भगत सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार नीरज यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चैरसिया, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय शर्मा, महेशखूँट में मीडिया प्रवक्ता रामानंद सिंह, उपेन्द्र यादव, विनोद राम, राकेश यादव, शौकत अली, गोगरी में युवा प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र निषाद, मनोज निषाद, चैथम में शिवनदं भगत एवं मो. जुबैद आलम तथा परबत्ता में सैकड़ों कार्यकत्ताओं के साथ अखिलेश्वर दास ने अपने अपने प्रखंड में इस उक्त विवादित कानून का विरोध मार्च करते हुए बंद को सफल बनाया। वहीं सपहा ढ़ाला पर युवा जिलाध्यक्ष उदय कुमार ने भी अपने सैकड़ों समथर््ाकों के साथ इंकलाब का नारा बुलंद किया।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार ने भारतीय संविधान की घोर अवहेलना करते हुए लोकसभा व राज्य सभा से संख्या बल के आधार पर इस विवादित कानून को लागू कराने में सफल हुई है जिसके विरुद्ध पूरे देश में हाहाकार मच रहा है। वहीं प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव ने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान से बड़ा इस देश में कुछ भी नहीं है लेकिन गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए और एनआरसी कानून बनाकर धर्म के आधार पर राजनीति करने का दुस्साहस किया है, जिसे देश की जनता नकार रही है।

 

नोट- किसी भी प्रसारित समाचार से संपादक का सहमत होना अनिर्वाय नहीं है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close