खगड़िया में बनेगा नगर सुरक्षा तटबंध… सीएम प्रगति यात्रा के दौरान करेंगे नगर सुरक्षा तटबंध का निरीक्षण : पूनम देवी यादव

Slider ImageSlider ImageSlider Image

Slider ImageSlider ImageSlider Image

खगड़िया में बनेगा नगर सुरक्षा तटबंध… सीएम प्रगति यात्रा के दौरान करेंगे नगर सुरक्षा तटबंध का निरीक्षण : पूनम देवी यादव

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ शहर स्थित बलुआही से लेकर बखरी बस स्टैंड तक नगर सुरक्षा तटबंध बनेगा। इस तटबंध का निरीक्षण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान करेंगे। इस बात की जानकारी खगड़िया विघानसभा क्षेत्र की पूर्व जदयू विधायक पूनम देवी यादव ने एक प्रेस बयान जारी कर दी। इसके अलावे मानसी और खगड़िया में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण को लेकर स्वीकृति मिल चुकी है। मानसी में मानसी और सैदपुर के बीच में राज्य सरकार को जमीन उपलब्ध करा दी गई है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण 61 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री नितीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान करेंगे। पूर्व विधायक श्रीमती यादव ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीष कुमार को साधुवाद दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावे मुख्यमंत्री के द्वारा मथुरापुर ढाला पर रेल ओवरब्रिज का षिलान्यास भी करेंगे। उपरोक्त कार्य से मानसी व खगड़िया प्रखंड की जनता को भारी राहत मिलेगी। पूर्व विधायक ने बताया कि बिहार का सबसे पिछड़ा जिले कहे जाने वाले खगड़िया जिला को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नितीश कुमार करीब 400 करोड से अधिक की राशि से विभिन्न योजनाओं का सौगात देंगे। इस दौरान दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। पूर्व विधायक उपरोक्त विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को ढेर सारी बधाई देते हुए बताया कि उपरोक्त षिलान्यास व उद्घाटन से जिलेवासियों को भारी राहत मिलेगी।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close