
खगड़िया राजद कार्यालय में मकर संक्रांति मिलन सह चूड़ा-दही भोज का हुआ आयोजन…
खगड़िया राजद कार्यालय में मकर संक्रांति मिलन सह चूड़ा-दही भोज का हुआ आयोजन…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के अवसर पर कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी अल्पसंख्यक समुदाय एवं गरीब परिवार के बच्चे को दही चूड़ा, तिलवा और तिलकुट खिलाया।
पूर्व एमएलसी प्रत्यशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम पूरे जिले के अल्पसंख्यक भाइयों को दही ,चूड़ा ,तिलवा और तिलकुट खिलाता हूँ। इस पर्व को आपसी भाईचारा का पर्व की तरह मनाता हूँ। स्वयं अल्पसंख्यक भाइयों को दही ,चूड़ा पड़ोस कर खिलाता हूँ और साथ में खाता भी हूँ।
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को “संक्रांति” कहा जाता है।इस दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाता है, यानी उसकी दिशा दक्षिण से उत्तर की ओर हो जाती है।
उत्तरायण को शुभ समय माना गया है, जब सकारात्मक ऊर्जा अपने चरम पर होती है। यह समय देवताओं की कृपा पाने के लिए विशेष माना जाता है।
सूर्य के उत्तरायण होने से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं।
सर्दियों के अंत और गर्मी के आगमन का यह संकेत पर्यावरण और कृषि के लिए महत्वपूर्ण है
सूर्य की बढ़ती ऊर्जा से शरीर और मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है।यह दिन सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं रखता, बल्कि इसका संबंध विज्ञान, कृषि और सामाजिक जीवन से भी है। मकर संक्रांति को नई ऊर्जा, नई फसल, और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. साथ ही, इस दिन खिचड़ी बनाने और दान करने की परंपरा भी विशेष महत्व रखती है।
मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने और खाने की परंपरा के पीछे धार्मिक, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कारण छिपे हैं।
खिचड़ी को सूर्य और शनि ग्रह से जोड़ा गया है. खिचड़ी का सेवन और दान करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और घर में सुख-शांति आती है।
खिचड़ी में दाल, चावल, और सब्जियों का संतुलित मिश्रण होता है, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्म और ऊर्जावान बनाए रखता है. तिल और गुड़ के साथ इसका सेवन पाचन और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
खिचड़ी एक ऐसा भोजन है, जिसे आसानी से बनाया और साझा किया जा सकता है। इसे दान करने की परंपरा समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देती है।
दान-पुण्य मकर संक्रांति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस दिन गंगा स्नान और दान को शास्त्रों में अत्यधिक शुभ बताया गया है।
इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,युवा राजद के नगर प्रधानमहासचिव अभिजीत कुमार उर्फ सोनू सिंह,युवा जिला प्रवक्ता रौशन कुमार,युवा राजद मानसी नगर अध्यक्ष रविश कुमार,राजद नेता आमिर खान,रामप्रवेश कुमार,मनीष कुमार आदि मौजूद थे।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress