खगड़िया: बिहार के DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय एवं भागलपुर प्रक्षेत्र के DIG विकास वैभव को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रेस एसो. ऑफ बिहार करेगा सम्मानित… प्रेस एसो. ऑफ बिहार बिहार एवं अन्य गैर-राजनीतिक संस्थाओं द्वारा वर्ष 1978 से ही सभी विधाओं की विभूतियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानपत्र प्रदान किये जाते रहे हैं- आर.एम.पी. मधुर/ अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार

Slider ImageSlider ImageSlider Image

Slider ImageSlider ImageSlider Image

खगड़िया: बिहार के DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय एवं भागलपुर प्रक्षेत्र के DIG विकास वैभव को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रेस एसो. ऑफ बिहार करेगा सम्मानित…
प्रेस एसो. ऑफ बिहार बिहार एवं अन्य गैर-राजनीतिक संस्थाओं द्वारा वर्ष 1978 से ही सभी विधाओं की विभूतियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानपत्र प्रदान किये जाते रहे हैं- आर.एम.पी. मधुर/ अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ 74 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर (खगड़िया निवासी) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि प्रेस. एसो. ऑफ बिहार एवं अन्य गैर-राजनीतिक संस्थाओं द्वारा वर्ष 1978 से ही सभी विधाओं की विभूतियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानपत्र प्रदान किये जाते रहे हैं।Image result for प्रेस एसोसिएशन ने किया सम्मानित'
अबतक सम्मानपत्र ग्रहण करनेवाली हस्तियों में तत्कालीन प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर, तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति स्व. के आर नारायणन, स्व. अब्दुल एपीजे कलाम, तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर, स्व. सत्येन्द्र नारायाण सिन्हा, स्व. जाजॅ फर्नांडिंश के नाम शामिल हैं।
इसके अलावे भारतीय प्रशासनिक सेवा, भा. पुलिस सेवा, बिहार प्रशासनिक सेवा, कारा, निबंधन एवं अन्य सेवाओं के लोगों को सम्मानपत्र प्रदान किये जा चुके हैं. साहित्य सेवा के लिए स्व0 महादेवी वर्मा, स्व. हरिवंश राय बच्चन, स्व. जानकी वल्लभ शास्त्री सहित पत्रकारिता जगत के आर.के करंजिया (बिल्ट्ज), स्व. राजेन्द्र माथुर(नवभारत टाइम्स, नई दिल्ली), स्व. रघुवीर सहाय (संपादक, दिनमान), एवं अन्य विभूतियों को उनके जीवनकाल में ही अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर ने सम्मानपत्र प्रदान करने का अद्भुत प्रयास साकार किया था।
मालूम हो कि इस वर्ष 2019 में मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी श्री मनु महाराज, खगड़िया के एसपी श्रीमती मीनू कुमारी, एवं डीएम श्री अनिरुद्ध प्रसाद को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानपत्र दिये गये हैं।
प्रेस एसो. के संस्थापक अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुर उम्र के 74वें पड़ाव पर भी लोगों की समस्याओें के लिए उच्च न्यायालय तक जाकर न्याय दिलाने का साहस रखते हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर में बिहार के अत्यंत मेधावी, कत्तव्र्यनिष्ठ डी.जी.पी. श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय एवं भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी श्री विकास वैभव को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानपत्र प्रदान किया जाना है..!

 

नोट- किसी भी प्रसारित समाचार से संपादक का सहमत होना अनिर्वाय नहीं है।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close