खगड़िया के सुनील कुमार मेहता को मिली बड़ी जिम्मेदारी…बने बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता…  प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया व योगेंद्र सिंह ने दी बधाई…

खगड़िया के सुनील कुमार मेहता को मिली बड़ी जिम्मेदारी…बने बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता…  प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया व योगेंद्र सिंह ने दी बधाई…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय व बछोता पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कुमार मेहता को भारतीय जनता पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। नव-नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार मेहता के राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंचायत स्तर से हुई थी। पंचायत मुखिया रहते हुए उन्होंने समाज के अंतिम पायदान तक विकास की योजनाएँ पहुँचाने का प्रयास किया और अपनी साफ-सुथरी छवि तथा संघर्षशील व्यक्तित्व से लोगों का विश्वास अर्जित किया।

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र सिंह ने मेहता को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेहता की नियुक्ति से न केवल खगड़िया बल्कि पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊँचा हुआ है। सुनील कुमार मेहता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और अति पिछड़े समाज की आवाज को मजबूती से रखने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार मेहता ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा संगठन और सरकार, दोनों स्तर पर लगातार जनहित में कार्य कर रहे हैं। उनका अनुभव और नेतृत्व भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में बिहार भाजपा और अधिक सशक्त होगी।” प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार मेहता ने विश्वास जताया कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में NDA की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि “जनता ने पहले ही विकास और सुशासन के पक्ष में अपना रुझान स्पष्ट कर दिया है। भाजपा और एनडीए के सभी नेता लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यही कारण है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में भारी बहुमत से NDA की सरकार बनेगी।”

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close