खगड़िया: कार्यपालक सहायक संघ की जिला स्तरीय बैठक में नई कमिटी के गठन पश्चात संघ की रणनीतियों पर हुई परिचर्चा : अविनाश 

खगड़िया: कार्यपालक सहायक संघ की जिला स्तरीय बैठक में नई कमिटी के गठन पश्चात संघ की रणनीतियों पर हुई परिचर्चा : अविनाश

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 04.02.2024 को चित्रगुप्त नगर स्थित टाउन हॉलमें बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) जिला इकाई-खगड़िया की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक सम्मिलित हुए।

बैठक में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन द्वारा मानदेय पुनरीक्षण निमित्त लिए गए निर्णय कि आलोचना करते हुए संघ विस्तारीकरण करने एवं आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पुराने कोर कमेटी को विघटित कर से पांच सदस्यीय जिला संयोजक-सह- सलाहकार मंडल सहित नई कोर कमेटी का गठन किया गया। संयोजक सह सलाहकार मंडल के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से अविनाश कुमार को संघ का जिलाध्यक्ष, संजय कुमार राय एवं जितेंद्र पासवान को जिला उपाध्यक्ष, स्नेह कुमार सिन्हा को सचिव, उपसचिव अनिल कुमार, उप सचिव, गौरव कुमार को कोषाध्यक्ष, एवं मीडिया प्रभारी -सह- प्रवक्ता के रूप में सुरज कुमार, रतन कुमार सिन्हा, विनीत कुमार मनोनीत किया गया। साथ ही 17 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य समिति का गठन किया गया।

संघ के नए जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ अपने दायित्वों को मुकाम तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। बताया गया कि अपने संघीय साथी
संगठनात्मक सहयोग से संघ की दिशा और दशा दोनों बदलेंगे, कार्यपालक सहायक के हित में जो भी कार्य होगा उसे करने में कभी पीछे नहीं रहेंगे।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close