खगड़िया: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर वृक्षारोपण…यह पर्यायवरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम एक मिसाल है- चंदन यादव

खगड़िया: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर वृक्षारोपण…यह पर्यायवरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम एक मिसाल है- चंदन यादव… खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व वत्र्तमान बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन 9 नवम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में हर्षोउल्लास व धूमधाम से मनाया गया । उक्त अवसर पर उनके शुभचिंतकों व पार्टी से जुड़े लोगों ने पूरे बिहार में पौधरोपण किया।
प्राप्त सूचनानुसार कल दिनांक 9 नवम्बर 2019 को युवा राजद प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव ने पूर्व उप मुख्यमंत्री व वत्र्तमान बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के 30वें जन्मोत्सव के अवसर पर वे अपने आवास परिसर में राजद नेताओं के साथ अनेक किस्म के वृक्ष लगाया। उक्त मौके पर चंदन ने कहा कि यह देश के इतिहास में ऐसा उदाहरण अद्वितीय माना जायेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ अन्य नेताओं के जन्मदिन पर लाखों-करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाये जाते हैं जबकि राजद के भावी सीएम तेजस्वी यादव के जनमदिन पर पर्यायवरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपन अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर संजीत शर्मा, मिथलेश मंडल, मिथुन यादव, रवि रंजन साह, चिक्कु चैधरी, बिट्टू पासवान, राजनीति यादव, बसंत तांती, शुभांकर यादव, राहुल कुमार, जयकृष्ण सिंह, ललल सिंह, रोशन कुमार, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close