500 वर्षों के लम्बे इन्तजार के पश्चात “श्री राम” अयोध्या पधार रहे हैं, जब अयोध्या में प्रभु विराजमान हों तब अपने घरों में श्रीराम राम ज्योति जलाएं, दिवाली मनाएं. : नितिन कुमार

500 वर्षों के लम्बे इन्तजार के पश्चात “श्री राम” अयोध्या पधार रहे हैं, जब अयोध्या में प्रभु विराजमान हों तब अपने घरों में श्रीराम राम ज्योति जलाएं, दिवाली मनाएं. : नितिन कुमार

 

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ अयोध्या धाम में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर पूरे भारतवर्ष में सभी सनातनी बंधुओ द्वारा आगामी 22 जनवरी 2024 को सभी मंदिरों में आरती, पूजा, शंखध्वनि एवं विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद् के सदस्य जिले के हजारों मठ- मंदिरों में संपर्क करने के लिए जाएंगे। और साधु संतो सहित सभी सनातनी बंधुओ के साथ जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने धाना होटल बन्नी में आयोजित जिला बैठक में कहीं।
उन्होंने बताया कि जिला बैठक में निर्णय लिया गया कि, संगठन के सभी निष्ठावान सदस्य लोगो से मिलकर सभी मंदिरों की सजावट और धार्मिक अनुष्ठान के लिए अपील करेंगे। सभी सनातनी बंधु अपने घरों को भी दीपक से सजाएं, 500 वर्षों के लम्बे इन्तजार के पश्चात पर श्री राम अयोध्या पधार रहे हैं।
हमारे सनातन संस्कृति में रामायण और महाभारत का विशेष महत्व है। जहां रामायण हमें परिवार और सत्य मार्ग का ज्ञान देती है, वही महाभारत हमें धर्म की रक्षा के लिए प्रतिकार का भी ज्ञान देती है। महाभारत में धृतराष्ट्र, भीष्म पितामह, कृपाचार्य और गुरु द्रोणाचार्य अधर्म को देखते हुए भी चुप रहे। अगर वे प्रतिकार करते तो कभी महाभारत नहीं मचता।
इस बैठक में बन्नी कबीर मठ के रघुनंदन बाबा,विहिप के प्रांत धर्माचार्य प्रमुख रामाशंकर कश्यप, समाजिक समरसता प्रमुख विलास चन्द्र सिंह, बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख पंकज सिंह, जिला मंत्री संजय वर्मा,अशोक चौरसिया , रंजन कुमार , विजय पोद्दार , बमबम चंद्रवंशी, शत्रुघ्न दास, नगर मंत्री मनीष गुप्ता, अभिमन्यु कुमार, राजेश गुप्ता सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close