पूर्व जिप अध्यक्ष सुशीला देवी की पांचवी पुण्य तिथि पर नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनकी अमूल्य सेवाओं की हुई चर्चा… हम अपनी पूज्य माता के आदर्शो व संस्कारों को अपने जीवन में साकार करने का प्रयत्न कर रहे हैं -डॉ सलिल यादव

पूर्व जिप अध्यक्ष सुशीला देवी की पांचवी पुण्य तिथि पर नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनकी अमूल्य सेवाओं की हुई चर्चा…
हम अपनी पूज्य माता के आदर्शो व संस्कारों को अपने जीवन में साकार करने का प्रयत्न कर रहे हैं –डॉ सलिल यादव

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज शुक्रवार 8 दिसंबर 2023 को स्थानीय मानसी प्रखन्डन्तर्गत भरत नगर ( माँ कात्यायानी पेट्रोल पंप परिसर) में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व जिप अध्यक्ष व भाजपा नेत्री स्व. सुशीला देवी को उनके पुत्र सुशांत यादव, डा. सलील यादव , पुत्री सुषमा कुमारी, पूर्व जिप अध्यक्ष श्वेता भारती (पुत्रवधु), परिजनों सहित बीजेपी विधायक प्रणव कुमार यादव (मुंगेर), खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव, उप सभापति पप्पू कुमार सुमन (मानसी)भाजपा नेता ई.धर्मेंद्र कुमार, विनय यादव, संजीव प्रकाश, डॉ एच प्रसाद, डॉ अमित कुमार, अतुल कुमार, जितेंद्र यादव, मुन्ना यादव, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, अर्जुन शर्मा, अमृत राज उर्फ अंपू सिंह,  नरेश यादव, पश्चिमी ठाठा पंचायत की सरपंच मनोज कुमार, प्रफुल चंद्र घोष, मनीष राय, मौसम कुमार गोलू, प्रदीप कुमार यादव, प्रिंस कुमार, सैदपुर मुखिया विजेन्द्र प्रसाद यादव, शंकर राही, ओमजी यादव, छत्रधारी राम, सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर अभिषेक कुमार, गगन शर्मा पूर्व उप प्रमुख अशोक पौद्दार,रतन कुमार, अनिल यादव, शिक्षक ओमप्रकाश यादव, नीरज यादव, अंगद यादव, अक्षय कुमार मिश्रा (कलाकार), सभापति कुमार आदि सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने सुशीला देवी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर गणमान्य लोगों ने उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर स्व. सुशीला देवी के आर्दर्शों, कार्यों और निस्वार्थ सेवाओं को उपस्थित सज्जनों ने व्यक्त करते हुए आनेवाली पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र से अवगत कराया।
स्व. सुशीला देवी के छोटे पुत्र डा सलील यादव (भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता) ने कहा कि उनकी माँ उनके जीवन को तराशने वाली महान् शिल्पी थीं। उन्हेांने अपनी मर्मस्पर्शी बातें व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया की अकूत धन संपत्ति का मूल्य माँ की ममता के सामने तुच्छ है। आगे उन्हेांने कहा कि वे तो माँ की प्रतिमा के सामने खड़ा होकर प्रतिदिन सुबह-शाम उनके स्नेह का अमृत अपने दिल में पिरोते हैं। उनकी माँ उनके जीवन को तराशने वाली महान् शिल्पी थीं।
वहीं दूसरी ओर स्व. सुशीला की पुत्रवधु जिप अध्यक्ष श्वेता भारती एवं उनके पति नेता सह सामाजसेवी सुशांत यादव ने कहा कि जीवन में मृत्यु एक अकाट्य सत्य है लेकिन इंसान की कृति कभी समाप्त नहीं होती है, आज माँ की आंचल से दूर रहते हुए भी हम उन्हें याद करते हुए ममता का दामन बटोरना चाहते हैं । उन्हेांने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि हमारी माता का आर्शीवाद समस्त परिजनों व जिलेवासियों पर बना रहे।
विदित हो कि श्रद्धाजंलि सभा में सभी क्षेत्रों, सभी राजनीति दलों और सभी समुदाय लोगों की उपस्थिति यह सिद्ध करती है कि स्व. सुशीला देवी खगड़िया की एक महान् विभूति व महान आत्मा थीं।

मालूम हो कि स्व. सुशीला देवी वरिष्ठ भाजपा नेत्री रही हैं, उन्हेांने जीवनकाल में गरीबों, असहाय लोगों को अपने आवास पर बुलाकर अन्न, वस्त्र व आर्थिक सहायता प्रदान किया करती थीं। जिला परिषद अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी स्व. सुशीला देवी लोगों की सहायता करते कभी नहीं थकती थीं। आज उनकी इस महान परंपरा को अनुपालन उनके छोटे पुत्र डा. सलील यादव द्वारा किया जा रहा है।
विदित हो कि स्व. सुशीला देवी के पति भरत यादव का स्वभाव भी अत्यंत सरल और भक्तिपूर्ण रहा है।
मालूम हो कि इस अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत शॉपिंग मॉल का भव्य शुभारंभ हुआ तथा होटल परिसर में विद्वान कथा वाचक द्वारा भजन कीर्तन के माध्यम से स्व सुशीला देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके अलावे श्रद्धांजलि सभा का मंच संचालन युवा पत्रकार सिकंदर वक्त आजाद ने करते हुए स्वर्गीय सुशीला देवी के पुण्य कार्यों को याद किया ।
वहीं उपस्थित पत्रकारों, समाजसेवियों तथा गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 

नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  • .
  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close