RJD किसान प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव का गृह जिला खगड़िया पहुंचते उनके समर्थकों ने की फूलों की बारिश… गर्म जोशी के साथ हुआ जोरदार स्वागत…

RJD किसान प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव का गृह जिला खगड़िया पहुंचते उनके समर्थकों ने की फूलों की बारिश… गर्म जोशी के साथ हुआ जोरदार स्वागत…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ सोमवार 9 अक्टूबर को अपने गृह जिला खगड़िया पहुंचने पर नव मनोनीत राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव का उनके समर्थकों, शुभ चिंतकों सहित राजद कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह आयोजित कर गर्म जोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
मालूम होगी श्री यादव पटना से चलकर खगड़िया पहुंचे के दौरान जगह-जगह राजद नेताओं द्वारा उनका अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। वहीं बेगूसराय, बाढ़ – बख्तियारपुर, मोकामा में स्थानीय राजद नेताओं ने उन्हें मालाओं से लाद दिया, तथा खगड़िया बेगूसराय बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में बैंड बाजा के साथ अनेकों दो पहिया, चार पहिया वाहन पर सवार होकर चंदन यादव के साथ चल रहे थे, साथ ही चंदन यादव जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। जिले में राजनीतिक दृष्टिकोण से माहौल गर्मा गर्म हो गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह खगड़िया के लिए ऐतिहासिक क्षण है। खगड़िया के लिए गौरव की बात है कि खगड़िया में माननीय प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत गली-गली में किया गया। खगड़िया परिसदन पहुंचने पर नव मनोनीत किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव ने मीडियाकर्मियों को संबोधित भी किया। उन्होंने संगठन मजबूती पर विस्तार से चर्चा भी की। श्री चंदन ने आरजेडी सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव को पिता तुल्य बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिहार का आगामी मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प अपने साथियों को दिलवाया एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद बाबू के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री यादव ने किसानों के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं गुजरात के मुख्यमंत्री थे, सबवे MSP का राग अलाप थे, तथा 2014 में किसानों की आय को दुगनी करने का वायदा कर किसानों को धोखा देकर प्रधानमंत्री बन बैठे हैं, पीएम बनने के बाद किसानों के लागत को चौगुना कर दिए तथा C2/50 फॉर्मूला पर मौन धारण किए हुए हैं। जबकि किसानों के ऋण को माफ करना था। लेकिन अपने सहयोगी अंदानी का ऋण माफ किया।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश सचिव संजीव यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव इंद्रदेव कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रभास यादव, मुखिया वीरन सदा, मोहम्मद मुमताज आलम, मोहम्मद वासित अली, शंभू यादव, अरविंद यादव, गुलशन यादव, मिथिलेश मंडल, पूर्व सरपंच रतन पासवान, विकास शाह, रवि शाह, नवीन यादव, संजीत शर्मा, अनिल यादव, राहुल कुमार, सिंधु पासवान, नारद यादव, प्रिंस यादव, डॉक्टर ऐबराव, मुखिया अंजार अली, पूर्व सरपंच राम प्रवेश, पूर्व मुखिया राजेश यादव, छोटू यादव, पांडव यादव, भूखो यादव, कारे लाल यादव, रवि यादव सहित हजारों की संख्या में राजस्व समर्थक उपस्थित थे।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close