खगड़िया: बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती पर होगा भव्य समारोह … BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल : डॉ प्रीति शेखर 

खगड़िया: बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती पर होगा भव्य समारोह … BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल : डॉ प्रीति शेखर  

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज मंगलवार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय खगड़िया में जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने की । प्रेसवार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ प्रीति शेखर( पूर्व मेयर, भागलपुर) ने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर 2023 को कैलाशपति मिश्रा जी की 100वीं जयंती को जन्म शताब्दी वर्षगांठ के रूप में आयोजन बापू सभागार पटना में होना तय है।  इस कार्यक्रम के निमित्त मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रीति शेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैलाशपति मिश्रा जी की 100वां जयंती पूरे बिहार में जन्म शताब्दी की वर्षगांठ के रूप में लगातार एक महीने विभिन्न कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किया जाना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी जिला पदाधिकारी ,पूर्व जिला पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, वरिष्ठ साथी ,शक्ति केंद्र प्रमुख पूर्व जिला अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक विधानसभा प्रभारी ,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रदेश साथी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिला मुख्यालय में समारोह आयोजित कर जनसंघ, पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं आज भारतीय जनता पार्टी एक वट वृक्ष के रूप में इतने बड़े स्वरूप तक पहुंची है और विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है इसकी नींव में कैलाशपति मिश्रा जी जैसे दधीचि का त्याग और तपस्या ही है। कुशल संगठन एवं अच्छे प्रशासक और विचारक भी थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने आगामी कार्यक्रम को लेकर सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सभी वरिष्ठ साथी मोर्चा के अध्यक्ष से आह्वान किया 5 अक्टूबर को बापू सभागार पटना चले एवं जिला मुख्यालय में भी इस कार्यक्रम को बड़ी ही भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक रवीश चंद्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, नंदू कुमार जिला महामंत्री, अश्वनी सिंह ,सुनील चौधरी ,जिला प्रवक्ता अरविंद सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना कुमारी सहित पार्टी के वरिष्ठ साथी दीपक सिन्हा, सुनील सिंह, धर्मेंद्र यादव ,आईटी सेल के संयोजक अविनाश अमृत कार्यक्रम में उपस्थित थे।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close