खगड़िया: नप ने नहीं सुनी बात…तो हम यशोदा नगरवासी जलजमाव हटाने खुद उतर गए सड़क पर: संजीव कुमार यादव

खगड़िया: नप ने नहीं सुनी बात…तो हम यशोदा नगरवासी जलजमाव हटाने खुद उतर गए सड़क पर: संजीव कुमार यादव

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ बारिश होने पर नगरपालिका खगड़िया की पोल खुल गई। पूरे शहर में जलजमाव का नजारा देखने को मिला। भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जल जमाव के कारण नगरवासियों को आने जाने में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। कई मोहल्लों में भारी जलजमाव के कारण लोगों को अपने घरों से निकलना दुभर हो गया, जिसके कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इस दुर्व्यवस्था के कारण लोगों ने अपना विरोध भी जताया है।

वहीं शहर का पॉश कॉलोनी यशोदा नगर, मछली भवन समीप रोड पर गंदा पानी जमा होने के कारण स्थानीय लोगों सहित आने वाले लोगों को कटिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है। मालूम हो कि यशोदा नगर समीप दर्जनों हॉस्पिटल, लैब पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटरों संचालित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन लोगों द्वारा संबंधित वार्ड सदस्य, नप सभापति सहित संबधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन आजतक सड़क से जल निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने के बाद स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने चंदा इकट्ठा कर पंपसेट की सहायता से जल निकासी करवाया। अब लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

विदित हो कि जहां मुख्य सड़क पर वर्षा के पानी से जलभराव हो गया था। जलजमाव की समस्या वर्षों से चली आ रही है। जलजमाव के कारण बरसात के महीनों में शहरी नारकीय जीवन जीने को विवश रहते हैं।
स्थानीय समाजसेवी संजीव कुमार यादव ने प्रेस को बताया यशोदा नगर शहर का हृदय माना जाता है और वीआईपी कालोनी में शुमार है। नगरपालिका प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता से शहर की समस्याएं जटिल हो गई हैं और लोग दिन परेशानियों का सामना करने में मजबूर हैं। कुछ दिनों पूर्व नाला निर्माण कराया गया था, उन्होंने आरोप लगाया है कि नाला का निर्माण ठीक से नहीं हुआ है, जिस कारण रोड पर पानी जमा हो जाता है। रोड पर भीषण जलजमाव रहने से सड़क किनारे बसे लोगों में जलजनित रोगों के संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। यह सड़क शहर क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाती है। जिस पथ में जलजमाव के बीच सैकड़ों मोटरसाइकिल सहित दर्जनों अन्य सवारी गाड़ियों का परिचालन प्रतिदिन हुआ करता है। जहां आए दिन जलजमाव के बीच बने जानलेवा गड्ढों में कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
है। जल निकासी के कार्य में लगे संजीव यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों सहित अन्य ने इस कार्य में अपना योगदान दिया है।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close