अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि : खगड़िया भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए दी श्रद्धांजलि…

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि : खगड़िया भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए दी श्रद्धांजलि…

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ पूर्व प्रधानमंत्री करोड़ों कार्यकर्ता के पद प्रदर्शन एवं प्रेरणा स्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 16 अगस्त 2023 को भारतीय जनता पार्टी खगड़िया जिला कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। वही भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में कहा कि भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाले भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पथ प्रदर्शक,सुशासन, सर्व शिक्षा और ग़रीब कल्याण के नए युग का प्रारंभ करने वाले भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित को समर्पित था। मूल्यों, सिद्धांतों, कर्तव्यों और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा सदैव हम सभी का पथ प्रदर्शित करता रहेगा।
वही खगड़िया लोकसभा संयोजक रवीश चंद्र सिन्हा ने अपने संबोधन मे कहा की ‌ स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के त्याग एवं तपस्या के बदौलत ही उनके लगाएं भाजपा रूपी वृक्ष आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। हम सभी कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के बताएं मार्गो पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक हमें पहुंच कर उनको अपने साथ जोड़ना हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ही एक ऐसे नेता रहे क्या पक्ष या विपक्ष सभी लोग उनको सम्मान और प्यार करते थे ।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा, जिला महामंत्री डॉ० इंदु भूषण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला मंत्री अश्वनी चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, जिला कार्यालय मंत्री मनोज जैन,नगर अध्यक्ष अक्षय सूरी, भाजपा नेता ई० धर्मेंद्र कुमार, वाणिज्य मंत्री जिला संयोजक धर्मवीर जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य रूपेश कुमार सिंह,, सन्हौली मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह, ओबीसी मोर्चा पार्टी से संयोजक अमृतांश जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा, नगर प्रवक्ता बालकृष्ण कुमार, नगर आईटी सेल संयोजक रिशु चंद्रवंशी, नगर कार्यालय मंत्री देवनंद स्वामी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे सभी ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया ‌।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close