खगड़िया भाजपा नेताओं ने मनाया भारत के रक्षा मंत्री और बीजेपी के मशहूर नेता राजनाथ सिंह का 72वां जन्मदिन..

खगड़िया भाजपा नेताओं ने मनाया भारत के रक्षा मंत्री और बीजेपी के मशहूर नेता राजनाथ सिंह का 72वां जन्मदिन..

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/  भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 72 वां जन्म दिवस आशीर्वाद पैलेस खगड़िया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा एक दूसरे साथियों को मिठाई खिलाकर भव्य रूप से जन्मदिन मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल के नेतृत्व में किया गया। भाजपा नेता अंकित सिंह चंदेल ने कहा कि राजनाथ सिंह को ज्ञान और बेहतरीन व्यक्तित्व के लिए सराहा जाता है। जब भी उनसे मुलाकात हुई उनका प्यार और मार्गदर्शन हमेशा मिला जिसका हम कायल हैं। उनके जन्मदिन पर प्रभु श्रीराम से दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना करते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसुभग सिंह ने कहा राजनाथ सिंह जी किसान परिवार में जन्म लेकर तथा अपने मेहनत के बल पर शून्य से शिखर तक पहुंचे है। उनके दूरदर्शी सोच का पूरा विश्व कायल है। वरिष्ठ नेता ई धर्मेन्द्र ने कहा राजनाथ सिंह जी भारत का दूसरा लौह पुरुष हैं, इनके हाथों में भारत सुरक्षित है। पूर्व जिला महामंत्री रवि सिंह राजपूत ने कहा राजनाथ सिंह सादगी के प्रतीक हैं। इनसे हम लोग प्रेरणा लें। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता मुन्ना यादव, राजेश सिंह, जिला महामंत्री इंद्रभूषण कुशवाहा, पूर्व मुखिया सुनील सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य योगेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता अरविंद सिंह, भाजपा नेता विक्रम यादव, प्रमोद शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष बदना कुमारी, सन्हौली मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, भाजपा नेता रेनू देवी, राजू पासवान, प्रणव सिंह, दीपक सिंह, सुशांत सिंह, आशीर्वाद पैलेस के मालिक हर्षवर्धन सिंह सभी ने संयुक्त रूप से एक दूसरे को केक एवं लड्डू खिलाकर बधाई दिया एवं भगवान से लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना किया।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close