
बैठक: सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम की सफलता को लेकर खगड़िया राजद कार्यकर्ताओं की ने कमर कसी…सफल आयोजन हेतु विधानसभा संचालन समिति का हुआ गठन – मनोहर यादव
बैठक: सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम की सफलता को लेकर खगड़िया राजद कार्यकर्ताओं की ने कमर कसी…सफल आयोजन हेतु विधानसभा संचालन समिति का हुआ गठन – मनोहर यादव 
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज मंगलवार को कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल के सभागार में पूर्व एमएलसी प्रत्यशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के अध्यक्षता में जिला कमिटी, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के साथ आगामी 11 मई से 14 मई तक होने वाली विधानसभा बार सामाजिक न्याय परिचर्चा की सफल आयोजन को लेकर बैठक की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजद प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा बार सामाजिक न्याय परिचर्चा किया जाना है।खगड़िया जिला में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का वक्ता पूर्व मंत्री रामलाषण राम, विधायक मो० इजहार अशर्फी, पूर्व विधायक अजय यादव, चुल्हाई कामत, चंद्रमोहन पाल और नीरज सहनी होंगे।
खगड़िया विधानसभा में 11 मई ,अलौली विधानसभा में 12 मई, बेलदौर विधानसभा में 13 मई और परबत्ता विधानसभा में 14 मई को सामाजिक न्याय परिचर्चा किया जायेगा।
इस परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अंतर्गत आने वाले प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष करेगें और एक विधनसभा में एक से अधिक प्रखंड अध्यक्ष होने पर दुसरा प्रखंड अध्यक्ष इस कार्यक्रम की संचालन करेगें।
इस कार्यक्रम में विधानसभा अंतर्गत आने वाले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी,जिला कमिटी के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं जिला कमिटी,सभी प्रखंड अध्यक्ष , प्रखंड कमिटी ,नगर अध्यक्ष ,नगर कमिटी,पंचायत अध्यक्ष ,पंचायत कमिटी,सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी, शोशल मीडिया कमिटी,प्रवक्ता, बूथ अध्यक्ष, राजद के प्रमुख साथी एवं पार्टी के वरिष्ठ साथी मौजूद रहेंगे।
सामाजिक न्याय परिचर्चा को सफल आयोजन हेतु विधानसभा वार संचालन समिति का गठन किया गया।
बैठक में पूर्व प्रमुख सह जिला उपाध्यक्ष नरेश बादल, प्रमोद यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार,शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजय कुमार माँझी, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज,एससी एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशि पासवान,कला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित बाबू, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार,अलौली कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर पासवान, राजद नेता आमिर खान, अभिजीत सिंह एवं विक्रांत कुमार सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।
नोट – प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक