भाजपा खगड़िया के सभी मंडलध्यक्षों, मोर्चा के जिलाध्यक्ष तथा जिला मीडिया प्रभारी की हुई घोषणा…

भाजपा खगड़िया के सभी मंडलध्यक्षों, मोर्चा के जिलाध्यक्ष तथा जिला मीडिया प्रभारी की हुई घोषणा…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा एवं जिला प्रभारी रामसुमिरन सिंह के अनुमोदन के उपरांत आज भाजपा जिला कार्यालय एमजी मार्ग खगड़िया मे जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत द्वारा भाजपा खगड़िया जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, मोर्चा के जिला अध्यक्षों एवं जिला मीडिया प्रभारी को मनोनीत किया गया जिसमें खगड़िया जिले के अलौली मंडल के अध्यक्ष गौरव राज, हरिपुर मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, बेला मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार महतो, खगड़िया नगर अध्यक्ष अक्षय सूरी, सन्हौली मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह, खगड़िया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार चौधरी, मानसी मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, चौथम पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज भारती, चौथम पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, पीनगरा मंडल अध्यक्ष गिपुद्र कुमार गुप्ता, बेलदौर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार साह, महेशखूट मंडल अध्यक्ष हरीलाल दास, गोगरी पूर्वी मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार राजा, गोगरी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, गोगरी नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, परबत्ता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय, एवं महदीपुर मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह को बनाया गया है वही भाजपा खगड़िया जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व मनीष कुमार राय (गुड्डू) को दी गई है वही जिला मोर्चा अध्यक्ष मे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन चौरसिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी, अति पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप आनंद, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञानदेव कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश पासवान एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुक्तारूननबी उर्फ साकिब अहमद को मनोनीत किया गया है ।
वह सभी मनोनीत मंडल अध्यक्षों, मोर्चा के जिला अध्यक्षों तथा जिला मीडिया प्रभारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं और जिलाध्यक्ष ने कहा है कि आप सभी के कुशल संगठन नेतृत्व क्षमता से भाजपा खगड़िया संगठन और मजबूत होगी एवं आगामी लोकसभा 2024 एवं विधानसभा 2025 की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ना है और विजय प्राप्त करना है और सुना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है और भाजपा बिहार में अपनी सरकार बनाएगी । सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को जिला लोकसभा संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष रवीशचंद्र सिन्हा उर्फ बंटा महामंत्री अश्वनी सिंह, जिला महामंत्री सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नंदू कुमार, एवं जिला मंत्री अश्वनी चौधरी , जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, भाजपा नेता राजेश सिंह सहित अन्य साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं ।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close