RJD नेता मनोहर यादव के हाथों कंबल प्राप्त कर असहाय, वृद्ध व जरूरतमंद लोगों के खिल गए चेहरे…

RJD नेता मनोहर यादव के हाथों कंबल प्राप्त कर असहाय, वृद्ध व जरूरतमंद लोगों के खिल गए चेहरे…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 14 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति के अवसर पर मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत में पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार के आवास पर पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने एक सौ कमजोर वर्ग के वृद्ध महिला महिला एवं पुरूष को कम्बल वितरण किया।

पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार और मानसी जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह द्वारा एक सौ कमजोर वर्ग गरीब महिला और पुरूष को चिन्हित कर कम्बल दिया गया।यह महापुण्य का काम है कि गरीब लोगों को कम्बल दिया गया। इस भीषण ठंड में गरीब लोग ठंड से परेशान रहते थे।कम्बल मिलने से लोगों में काफी खुशी थी।
पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार ने कहा कि मैं अपने क्षमता के अनुसार कुछ गरीब लोगों को मदद किया।आगे भी जितना बन पड़ेगा मैं गरीब लोगों की मदद करता रहूँगा।
मौके पर मानसी नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन,वार्ड पार्षद अमृत राज, पूर्व नगर पार्षद दीपक चन्द्रवंशी, रणवीर कुमार, पूर्व उपप्रमुख तपेंद्र सिंह, राजद नेता आमिर खान,नंदकिशोर यादव,मनोहर सिंह आदि मौजूद थे।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close