चांद पर लहराया भारत का राष्ट्रीय ध्वज … पूरी दुनिया ने भारतीय वैज्ञानिकों को सैल्यूट किया…

चांद पर लहराया भारत का राष्ट्रीय ध्वज … पूरी दुनिया ने भारतीय वैज्ञानिकों को सैल्यूट किया...
बेंगलुरु/कोशी एक्सप्रेस/ आज 23 अगस्त 2023 को संध्या 6 बजकर चार मिनट पर इसरो द्वारा निर्धारित समय में भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलता पूर्वक सुरक्षित लैंड कर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया।
आखिरकार करोड़ों लोगों की प्रार्थना सफल साबित हुई. इसरो के चंद्रयान-3 सफलता के साथ बिना किसी बाधा के चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में उतरने में कामयाब रहा. इसके साथ ही भारत चंद्रमा पर उतरने वाला अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है.
इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका से इसरो के वैज्ञानिकों के साथ देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रयान महाअभियान की उपलब्धि चंद्रमा की कक्षा से आगे जाएगी. हम हमारे सौरमंडल की सीमाओं का सामर्थ्य परखेंगे. और मानव की ब्रह्मांड की अनेक संभावनाओं को साकार करने के लिए भी काम करेंगे. हमने भविष्य के लिए कई बड़े और महत्वकांक्षी तय किए हैं. जल्द ही सूर्य के विस्तृत अध्यक्ष के लिए इसरो आदित्य एल-वन लांच करने जा रहा है. इसके बाद शुक्र भी इसरो के लक्ष्य में से एक है. इसरो इसके साथ ही गगनयान की तैयारी में जुट गया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्काई इन नॉट लिमिट. साइंस और टेक्नालॉजी देश के भविष्य का आधार है, इसलिए आज का दिन देश हमेशा-हमेशा के लिए याद रखेगा. यह दिन हमें उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने को प्रेरित करेगा. यह दिन इस बात प्रतीत है कि हार से सबक लेकर जीत कैसे हासिल की जाती है. एक बार फिर देश के वैज्ञानिकों को बधाई और भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं .
इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता पर उम्मीदें पूरे देश की लगी हुई थीं, इसके साथ ही चंद्रयान-3 में अपनी भूमिका निभाने वाली इस सेक्टर की भारतीय कंपनियों (Indian Space Sector Companies) के लिए भी इस मिशन की सफलता मील का पत्थर साबित हुई है.

इंजन-थ्रस्टर से लेकर तमाम कंपोनेंट बनाए
देश की तमाम बड़ी कंपनियों ने चंद्रयान-3 के लॉन्च में अपनी अहम भूमिका निभाई है. रॉकेट इंजन और थ्रस्टर से लेकर अन्य कंपोनेंट्स का निर्माण इन कंपनियों द्वारा किया गया है. इनमें गोदरेज एयरोस्पेस, टाटा स्टील, एल एंड टी, बीएचईएल समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं. स्पेस सेक्टर सर्विसेज के मामले में भारत फिलहाल पांचवें पायदान पर है और Chandrayaan-3 की सफलता का असर इस रैंकिंग पर भी पड़ेगा.

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close