कोशी कॉलेज मैदान में हुआ जिला स्तरीय ओपेन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन…चयनित प्रतिभागी 28 को मधेपुरा में आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में लेंगे भाग: विकास
कोशी कॉलेज मैदान में हुआ जिला स्तरीय ओपेन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन…चयनित प्रतिभागी 28 को मधेपुरा में आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में लेंगे भाग: विकास…
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज स्थानीय कोशी कॉलेज मैदान में खगडिया जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा जिला स्तरीय ओपेन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन अध्यक्ष प्रेमकुमार, चित्रगुप्तनगरध्यक्ष संजीव कुमार, जिला कबड्डी संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह, बचपन प्ले के डायरेक्टर प्रदुमन सिंह,कोशी कॉलज प्रोफ़ेसर कपिलदेव महतो ,जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष रंजीतकान्त वर्मा द्वारा फीता काट कर शुभारम्भ किया गया। सबसे पहले प्रथम पुरुष बर्ग में 10 किमी का दौर ओपन बर्ग के बीच दौर हुआ जिसमें कुल 38 प्रतिभागी भाग लिया, जिसमे से शुभम कुमार सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही दूसरे स्थान पर रितेश कुमार तथा तीसरे स्थान पर सन्नी कुमार और चौथे स्थान पर अजीत कुमार पांचवे स्थान पर अभिषेक कुमार ने प्राप्त किया। इन सभी को चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष द्वारा पुरुष्कार प्रदान कर जिले के टीम में चयन होने का घोषणा की। वही दूसरे प्रतियोगिता में महिला बर्ग का 8 किमी का दौड़ हुआ, कुल 18 प्रतिभागी ने भाग लिया था जिसमे प्रथम स्थान पूजा कुमारी, दूसरा स्थान नेहा कुमारी, तीसरा स्थान प्रियंका कुमारी वही चौथा स्थान करिश्मा कुमारी और पाँचवा स्थान मुस्कान कुमारी ने हासिल की। इन सभी प्रतिभागी को पुरुष्कार स्वस्तिम हॉस्पिटल के डॉ संजय कुमार द्वारा दिया गया और जिले के लिए चयन होने की घोषणा की गई। इसके बाद तीसरे इवेंट पुरुष बर्ग में अंडर 20 आयु बर्ग में 40 प्रतिभागी शामिल हुए थे और8 किमी का दौर पूरी करके प्रथम स्थान बलराम कुमार ,दूसरा स्थान प्रवेश कुमार, तीसरा स्थान राजा कुमार ,चौथा स्थान कुश कुमार तथा पांचवे स्थान पर मोनू कुमार तथा छठे स्थान पर विनोद कुमार तथा सातवे स्थान पर अमित कुंमार को स्टैंड बाय के रूप में रखा गया। इन सभी खिलाड़ी को प्रदुमन कुमार सिंह द्वारा पुरुष्कार प्रदान कर इन सभी के चयन होने की घोषणा किया गया। इसके बाद पुरुष बर्ग के अंडर 18 आयु बर्ग में 8 किमी का दौर प्रतियोगिता आयोजित था जिसमे कुल 50 प्रतिभगियों ने भाग लिया 8 किमी का दौर पुरा करके प्रथम स्थान राजू कुमार शर्मा दूसरा स्थान दिनेश कुमार तीसरा स्थान प्रिंस कुमार को मिला इन सभी खिलाड़ियो को पुरुष्कार तथा नमो की घोषणा डॉ जैनेन्द्र नाहर तथा विप्लव रणधीर द्वारा किया गया। इसके बाद अंडर 16 बालक बर्ग में दौर आयोजित किया गया जिसमे कुल 26 खिलाड़ी ने भाग लिए 4 किमी का दौर पूरा करके प्रथम स्थान मिट्ठू कुमार ,दूसरा स्थान पिंकेश कुमार और साहेब कुमार को तीसरा स्थान और हर्ष राज को चौथा स्थान मिला इनके इन सभी खिलाड़ी को पुरुष्कार रंजीतकान्त वर्मा द्वारा पुरुष्कार तथा नामो की घोषणा किया गया। वही अंडर 16 बालिका बर्ग में इवेंट कराया गया जिसमें 2 किमी का दौर रखा गया था जिसमे प्रथम स्थान तनिष्का रणधीर दूसरा स्थान ज्योति कुमारी को मिला इन्हें पुरुष्कार विप्लव रणधीर और विकास कुमार के द्वारा प्रदान किया गया और नामो की घोषणा भी की गई अंतिम इवेंट बालिका बर्ग में अंडर 18 का किया गया जिमसें 3 किमी की दौर था कुल 8 प्रतिभगियों के बीच प्रथम स्थान शिवांगी कुमारी दूसरा स्थान जेसिका कुमारी को मिला और इन खिलाड़ियो को पुरुष्कार पवन कुमार राय,रोशन कुमार तथा सिदेश कुमार सिदार्थ द्वारा प्रदान कर उनके नामों की घोषणा की गयी। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विकास कुमार ने बताया कि सभी चयनित प्रतिभागी 28 को बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा मधेपुरा में आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। वही आज के प्रतियोगिता में तकीनीकी पदाधिकारी के रूप में रोशन कुमार, कृष्णा कुमार, राकेश कुमार , मानवेन्द्र कुमार तथा विक्रम कुमार भूमिका में थे तथा सहयोगी के रूप में नाजरीन आग, मीनाक्षी कुमारी, पल्लवी कुमारी, केके रानी, नीतीश कुमार, शिवानी कुमारी,अभय कुमार ,चंदन कुमार ,करण कुमार ने काफी सहयोग किया जिससे कार्यक्रम सफल हुआ।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक