चौथम: एमओ मदन मोहन के ससम्मान में हुआ विदाई समारोह… अधिकारी आते हैं, चले जाते हैं लेकिन उनका कार्यकाल हमेशा याद रहता है- अशोक यादव
खगड़िया/ चौथम: एमओ मदन मोहन के ससम्मान में हुआ विदाई समारोह… अधिकारी आते हैं, चले जाते हैं लेकिन उनका कार्यकाल हमेशा याद रहता है- अशोक यादव… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार को चौथम प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मदनमोहन के स्थानांतरण पर प्रखंड के सभी जनवितरण विक्रताओं सहित संघ के नेताओं की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
मालूम हो कि मदन मोहन का स्थानांतरण पूर्णिया जिले के धमधाह प्रखंड में हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनवितरण बिक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर एमओ को संघ की ओर से फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए जनवितरणबिक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि सरकारी नौकरी में तबादला लगा ही रहता है। मदनमोहन बाबू अच्छे योग्य अनुभवी एवं मृदुभाषी व्यक्ति हैं। ये अपने कार्य के प्रति हमेशा वफादार रहे और काम अधिक और बातें कम इनके अच्छी मानसिकता की पहचान रही। ये समय पालन और जवाबदेही के साथ हमेशा अपने कार्यों का संपादन करते रहे। खगड़िया में विकट परिस्थिति में रहकर सराहनीय कार्य किया है।
अपने विदाई समारोह में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी नियम है। लेकिन खगड़िया के लोगों से मिले स्नेह और प्यार हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में सभी डीलरों एवं अधिकारियों का सहयोग मिला है। इसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने सभी डीलरों से सरकार व प्रशासन से मिले गाइड लाइन के अनुसार ईमानदारी से काम करते रहने का अनुरोध किया।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष चौथम उमाकान्त यादव, मानसी प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द सिंह,रामेश्वर बाबू , अभिषेक, हरेराम सिंह, डोमन, अली, गणपति पासबान, नरेश पासबान, कैलाश तिबारी, राजकुमार पासबान, जबाहर यादव के साथ साथ सैकड़ों बिक्रेता सहित कई लोग उपस्थित थे।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर