
लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ लेकर डॉ. एनके यादव ने लगाई हैट्रिक… एनडीए नेताओं ने दी बधाई : जितेंद्र यादव
लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ लेकर डॉ. एनके यादव ने लगाई हैट्रिक…
एनडीए नेताओं ने दी बधाई : जितेंद्र यादव
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/कोसी स्नातक क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित होकर हैट्रिक लगाने वाले विधान परिषद सदस्य डॉ. एनके यादव ने सोमवार, 23 नवंबर 2026 को शपथ ग्रहण किया। उनके शपथ ग्रहण पर भाजपा एवं एनडीए परिवार के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस संबंध में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह जिला एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।
जितेंद्र यादव ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद डॉ. एनके यादव ने एनडीए परिवार के सभी घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं तथा कोसी स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र के सदस्यों के सुख-दुख में सदैव सहभागी रहेंगे। उनकी समस्याओं के समाधान, हरसंभव सहायता और हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
डॉ. एनके यादव ने कहा कि कोसी स्नातक क्षेत्र का लगातार 18 वर्षों तक प्रतिनिधित्व करने वाले पहले विधान परिषद सदस्य के रूप में यह उपलब्धि उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास, शिक्षकों एवं स्नातकों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं एवं एनडीए परिवार के प्रति पुनः धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कंचन पटेल, सुरेश शाह, शशिभूषण प्रसाद, अभय सिंह, वर्तमान जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जिला उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, सुनील चौधरी, आलोक विद्यार्थी, राजेश सिंह, प्रमोद साह, लक्ष्मी देवी, प्रीति प्रिया, ममता देवी, जिला महामंत्री नंदू कुमार, इंदुभूषण कुशवाहा, नीतीश सिंह, जिला मंत्री नवीन कुमार, विजय यादव, मधु देवी, परिषद सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव एवं रंजन राज सहित एनडीए के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वहीं, एनडीए विधायक बबलू मंडल, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, बेलदौर विधायक पन्नालाल पटेल एवं विधायक रामचंद्र सदा सहित एनडीए परिवार के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. एनके यादव को लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




