खगड़िया: छठ महापर्व पर नाट्यकला भवन में गूंजा सामाजिक सरोकार और भक्ति का संदेश…‘जुर्म की दहलीज’ व ‘सम्राट जालंधर वध’ का शानदार मंचन…

खगड़िया: छठ महापर्व पर नाट्यकला भवन में गूंजा सामाजिक सरोकार और भक्ति का संदेश…

‘जुर्म की दहलीज’ व ‘सम्राट जालंधर वध’ का शानदार मंचन…

खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सदर प्रखंड के नन्हकू मंडल टोला स्थित नाट्यकला भवन परिसर में नव युवक नाट्यकला परिषद के तत्वावधान में खरना एवं प्रथम अर्घ्य की रात सामाजिक नाटक ‘जुर्म की दहलीज’ और धार्मिक नाटक ‘सम्राट जालंधर वध’ का शानदार मंचन किया गया। दोनों रात दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और कलाकारों के सशक्त अभिनय को खूब सराहना मिली।
मालूम हो कि पहली रात सदर विधायक सह जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल तथा दूसरी रात नगर परिषद सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला से स्वागत किया गया। चन्देश्वरी पासवान महंत ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। अतिथियों ने परिषद के दिवंगत निर्देशक प्रेम चंद्र साहू एवं डॉ. शशि भूषण शर्मा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गणेश वंदना के साथ मंचन प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर विधायक बबलू मंडल ने परिषद के सचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री की मांग पर नाट्यकला भवन परिसर की घेराबंदी एवं भव्य शेड निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय नन्हकू मंडल टोला के संरक्षण-संवर्धन तथा मवेशी अस्पताल निर्माण की दिशा में पहल करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष नाटक देखने आने पर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भव्य शेड में होगी। उन्होंने कलाकारों से संस्थान का निबंधन कराकर कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नाटक केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सकारात्मक संदेश का सशक्त माध्यम है।
‘सम्राट जालंधर वध’ में आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भगवान शंकर की तथा श्रीराम पासवान ने किशन की भूमिका निभाकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। दोनों कलाकारों को पुरस्कृत भी किया गया।
मौके पर कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, प्रो. डॉ. विनय कुमार पासवान बबलू, डॉ. अमित कुमार पासवान, डॉ. संतोष कुमार संत उर्फ पप्पू, मक्खन साह, देवनन्दन प्रसाद यादव, वीर प्रकाश यादव, रघुवंश कुमार प्रियदर्शी, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, संजीत साह, सच्चिदानंद शर्मा, रामनरेश पोद्दार, वशिष्ठ पोद्दार, डॉ. रंजन कुमार साह, विभूति कुमार ज्वाला, संतोष पासवान, ऋषिदेव यादव, सुमन कुमार यादव, संजय पासवान अधिवक्ता, अजीत कुमार पासवान रामकली, सरोज पासवान, राहुल पोद्दार, सज्जन पोद्दार, विकास पोद्दार, अंकेश पासवान, जीवन शर्मा एवं रूप सज्जा कलाकार पुनीत कुमार छविला सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
कलाकारों में राकेश कुमार शास्त्री, श्रीराम पासवान, जानसन, गुलशन, मनीष, प्रशांत, रंजय, राजा, रंजन यादव, गौतम आनंद, गुलशन ग्रोवर, रॉकी, प्रीतम, अमरेश, आर्यन, विक्रांत विष्णु, लक्की, मनीष यादव, तुफान, विशाल, हंसराज, विकास, डॉ. रौशन, मनीष मानव, शुभम आनंद, रितेश एवं टुक-टुक प्रमुख थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close