बेगूसराय में आयोजित बलिदान दिवस सह सैनिक सम्मान समारोह में खगड़िया के पांच वीर शहीदों के परिजनों को महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित… कहा– ‘वीर सपूतों की धरती है खगड़िया… अगला समारोह खगड़िया में कराने की घोषणा…

बेगूसराय में आयोजित बलिदान दिवस सह सैनिक सम्मान समारोह में खगड़िया के पांच वीर शहीदों के परिजनों को महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित… कहा– ‘वीर सपूतों की धरती है खगड़िया… अगला समारोह खगड़िया में कराने की घोषणा…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। बिहार के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने बेगूसराय स्थित जीडी कॉलेज परिसर में वीर शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की स्मृति में आयोजित बलिदान दिवस सह सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खगड़िया जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीर माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया था।

समारोह के दौरान राज्यपाल ने खगड़िया के पांच वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनके बलिदान को नमन किया। सम्मानित होने वालों में शहीद किशोर कुमार उर्फ मुन्ना की वीर माता तुलु देवी, शहीद मोहम्मद जावेद की वीर नारी फरजाना खातून, शहीद दिवाकर की वीर माता सरोज देवी, शहीद कैप्टन आनंद की वीर माता ममता देवी तथा शहीद विपिन कुमार की वीर नारी बबीता देवी शामिल थीं।

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने कहा कि खगड़िया की धरती वीर सपूतों की धरती है। यहां के अनेक वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश अपने वीर जवानों के बलिदान को सदैव याद रखेगा।

राज्यपाल ने यह भी घोषणा की कि अगली बार बलिदान दिवस सह सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन खगड़िया में ही किया जाएगा। उनकी इस घोषणा से खगड़िया जिला पूर्व सैनिक संघ में खुशी का माहौल है। संघ ने महामहिम राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

समारोह में खगड़िया जिला पूर्व सैनिक संघ के सचिव नायब सूबेदार नरेश यादव, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, कैप्टन राम सकल सिंह, कैप्टन चंद्रवीर ठाकुर, कैप्टन योगेंद्र प्रसाद सिंह, कैप्टन प्रदीप सिंह, लेफ्टिनेंट संजय कुमार यादव, सूबेदार मेजर अमर सिंह यादव, सूबेदार सुभाष मंडल, हवलदार प्रिंस कुमार, नायक राजेश कुमार, नायब सूबेदार विभेश कुमार, सीपीओ अनिल कुमार हिमांशु, नायब सूबेदार संजय कुमार, हवलदार रितेश कुमार, हवलदार अरविंद कुमार सिंह एवं सिपाही रघुनंदन कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close