
खगड़िया में 24 नवंबर को गूंजेगा ‘नीतीश संवाद’ का संदेश…बेलदौर में जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने बनाई रणनीति… बोलीं– 20 वर्षों के सुशासन और विकास की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
खगड़िया में 24 नवंबर को गूंजेगा ‘नीतीश संवाद’ का संदेश…बेलदौर में जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने बनाई रणनीति…
बोलीं– 20 वर्षों के सुशासन और विकास की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। आगामी 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बेलदौर, बोबिल, पचौत सहित विभिन्न पंचायतों में जदयू की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और इसे सफल बनाने की रणनीति बनाई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि बिहार के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में राज्य ने सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को आयोजित होने वाला ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार में पिछले दो दशकों की सुशासन और विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से पंचायत स्तर पर आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सुनकर समाधान की दिशा में हरसंभव पहल की जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना, उनकी अपेक्षाओं को समझना और उनके समाधान के लिए पहल करना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुटकर कार्यक्रम को भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, पंकज सिंह पटेल, निर्मला कुमारी, सुबोध यादव, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार, विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




