
स्वच्छता से ही बनेगा स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज: राकेश पासवान शास्त्री…नव युवक संघ ने गांव की गलियों, सड़कों और छठ घाट पर चलाया विशेष सफाई अभियान…
स्वच्छता से ही बनेगा स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज: राकेश पासवान शास्त्री…नव युवक संघ ने गांव की गलियों, सड़कों और छठ घाट पर चलाया विशेष सफाई अभियान…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत नन्हकू मंडल टोला में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नव युवक संघ की ओर से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार पासवान उर्फ बबलू, पूर्व मुखिया मक्खन साह एवं पूर्व सरपंच देवनन्दन प्रसाद यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों और युवाओं ने गांव की गलियों, मुख्य सड़कों तथा छठ घाट की साफ-सफाई की। इस दौरान गांव से सटे मृत गंगा धारा (मरगंग) धार का निरीक्षण कर जलस्तर की स्थिति का भी जायजा लिया गया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। गहरे जलस्तर वाले स्थानों पर लाल झंडे लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु सतर्क रहें और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सड़क और गलियों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि विचार, व्यवहार, पर्यावरण और सामाजिक वातावरण की निर्मलता भी इसका अभिन्न हिस्सा है।
उन्होंने युवाओं से सूखे नशे से दूर रहने, तन-मन को स्वस्थ रखने, शिक्षा के प्रति जागरूक बनने तथा समाज में शांति, सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक समरसता स्थापित करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला है।
वहीं, प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार पासवान ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सफाई का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ विचार और बेहतर सामाजिक व्यवस्था के निर्माण का प्रेरक संदेश भी है।
पूर्व मुखिया मक्खन साह एवं पूर्व सरपंच देवनन्दन प्रसाद यादव ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए घाटों की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। इसके लिए सामूहिक सहभागिता और युवाओं की सक्रिय भूमिका सराहनीय है।
इस मौके पर नव युवक संघ के अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद यादव, उप सचिव शिक्षक संतोष पासवान, कोषाध्यक्ष शिक्षक वशिष्ठ पोद्दार, सह कोषाध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार साह, निर्देशक शिक्षक संजीत साह, सह सचिव विभूति कुमार ज्वाला, ऋषिदेव यादव, शिक्षक जीवन शर्मा, पंकज यादव, हरिवंश कुमार, ऋतुराज, जितेंद्र यादव, हंसराज पोद्दार, शक्ति कुमार एवं सूर्यवंश कुमार सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




