लगातार छठ घाटों का जायजा ले रहे सदर विधायक बबलू मंडल… बोले – व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में कमी बर्दाश्त नहीं…तीन प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

लगातार छठ घाटों का जायजा ले रहे सदर विधायक बबलू मंडल… बोले – व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में कमी बर्दाश्त नहीं…तीन प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सदर विधायक सह जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने गुरुवार को शहर एवं आसपास के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर के राजेंद्र सरोवर, बलुआही स्थित बूढ़ी गंडक पुल घाट तथा मानसी के मटिहानी घाट पहुंचकर घाटों की स्थिति, साफ-सफाई एवं उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को छठ महापर्व से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित पहुंच पथ, बैरिकेडिंग तथा अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि छठ बिहार की सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम पर्व है। इस महापर्व में लाखों श्रद्धालु पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में घाटों पर बेहतर व्यवस्था करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियों की नियमित निगरानी करने और जरूरत के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

विधायक ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान खगड़िया एसडीएम, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, मानसी के कार्यपालक पदाधिकारी, मानसी नगर सभापति प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू, वार्ड पार्षद शिवराज यादव, बबलू कुमार, चंद्रशेखर कुमार, सिद्धांत सिंह छोटू, प्रभाष कुमार, मो. नसीम एवं विभूति यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कौशी एक्सप्रेस | खगड़िया शोषित-पीड़ित जनता की बुलंद आवाज

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close