CM सम्राट चौधरी से मिले विधायक बबलू मंडल… खगड़िया की तीन बड़ी जनसमस्याओं को लेकर सौंपा मांग-पत्र…मथार दियारा में गंगा कटाव रोकने के लिए बोल्डर बंडाल निर्माण, बायपास सड़क के विस्तारीकरण और इटावा स्लूइस गेट की सफाई की उठाई मांग

CM सम्राट चौधरी से मिले विधायक बबलू मंडल… खगड़िया की तीन बड़ी जनसमस्याओं को लेकर सौंपा मांग-पत्र…मथार दियारा में गंगा कटाव रोकने के लिए बोल्डर बंडाल निर्माण, बायपास सड़क के विस्तारीकरण और इटावा स्लूइस गेट की सफाई की उठाई मांग…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने शुक्रवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले की तीन महत्वपूर्ण जनसमस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को मांग-पत्र सौंपा। विधायक ने मुख्य रूप से मथार दियारा में गंगा कटाव निरोधक बोल्डर बंडाल निर्माण, नगर सुरक्षा तटबंध सह बायपास सड़क के विस्तारीकरण तथा सोनमनकी के समीप इटावा स्लूइस गेट में जमा गाद की तत्काल सफाई कराने की मांग उठाई।

विधायक बबलू कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गंगा नदी के लगातार कटाव के कारण मथार दियारा की उपजाऊ कृषि भूमि तेजी से नदी में विलीन होती जा रही है। कटाव का खतरा अब बरखंडी टोला, जंगली टोला, इंग्लिश टोला एवं मथार गांव के समीप तक पहुंच चुका है। यदि समय रहते प्रभावी कटाव निरोधक कार्य नहीं कराया गया तो रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर मध्य एवं रहीमपुर उत्तरी पंचायत के कई गांवों के अस्तित्व पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बोल्डर से मजबूत बंडाल निर्माण को बेहद जरूरी बताया।

वहीं, खगड़िया शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से विधायक ने बूढ़ी गंडक तटबंध पर निर्माणाधीन नगर सुरक्षा तटबंध सह बायपास सड़क के विस्तारीकरण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने छठ मंदिर के पीछे से सड़क को आगे बढ़ाते हुए गायत्री मंदिर के समीप जोड़ने की मांग की। विधायक का कहना था कि इस सड़क के विस्तारीकरण से शहर की घनी आबादी और संकरी सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा तथा आम लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त विधायक ने सोनमनकी के समीप स्थित इटावा स्लूइस गेट में बड़े पैमाने पर गाद जमा होने की समस्या को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि गाद जमा रहने के कारण जलनिकासी बाधित हो रही है, जिससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है और किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने संबंधित स्थल का तत्काल निरीक्षण कर गाद की सफाई एवं सुचारु जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधायक द्वारा उठाए गए तीनों जनहित के मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अग्रेत्तर कार्रवाई के निर्देश दिए तथा तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया।

मुलाकात के बाद विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि मथार दियारा में बोल्डर बंडाल का निर्माण केवल किसानों की जमीन बचाने का मामला नहीं है, बल्कि गांवों के अस्तित्व और हजारों लोगों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि खगड़िया की जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। जनहित और किसान हित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों को वे निर्णायक अंजाम तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close