
नई दिल्ली: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में SL DAV खगड़िया का जलवा..कराटे में स्वर्ण सहित कई पदक जीते…प्राचार्य राजीव रंजन ने दी बधाई…
नई दिल्ली: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 में SL DAV खगड़िया का जलवा..कराटे में स्वर्ण सहित कई पदक जीते…प्राचार्य राजीव रंजन ने दी बधाई…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ नई दिल्ली में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 (राष्ट्रीय स्तर) में एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, खगड़िया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के साथ-साथ बिहार का नाम रोशन किया है। देशभर के 18 राज्यों एवं विभिन्न जोन से पहुंचे लगभग 20 हजार युवा खिलाड़ियों के बीच खगड़िया के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक कराटे के 62-66 किलोग्राम भार वर्ग में निर्मल कुमार टुड्डू ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं अंडर-19 बालिका कराटे के 36-40 किलोग्राम भार वर्ग में कुमारी अंशिका झा ने रजत तथा 44-48 किलोग्राम भार वर्ग में गौरी कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-14 बालिका कराटे के 22-24 किलोग्राम भार वर्ग में अनुष्का आनंद ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इसके अलावा अंडर-14 बालिका खो-खो प्रतियोगिता में एसएल डीएवी की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 बैडमिंटन व्यक्तिगत स्पर्धा में आनंद ने कांस्य तथा अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में और इजाफा किया। विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव रंजन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के वरीय शारीरिक शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। बच्चों ने देशभर के हजारों खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा साबित कर विद्यालय और बिहार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को भी विशेष महत्व दिया जाता है। सभी खिलाड़ियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की, जिसका परिणाम पदकों के रूप में सामने आया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्राचार्य राजीव रंजन के प्रोत्साहन, विद्यालय प्रबंधन के सहयोग, प्रशिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के समर्थन को दिया।
खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में विद्यालय के वरीय शारीरिक शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के साथ अविनाश कुमार, अनमिता आनंद एवं गौरव कुमार का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




