
एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार की शानदार जीत पर खगड़िया जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने दी बधाई… कहा—सुशासन और विकास पर जनता ने जताया भरोसा
एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार की शानदार जीत पर खगड़िया जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने दी बधाई… कहा—सुशासन और विकास पर जनता ने जताया भरोसा
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जनता दल (यू) के प्रत्याशी नीरज कुमार की ऐतिहासिक एवं शानदार जीत पर खगड़िया जदयू के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राजेश कुमार सिंह ने कहा कि नीरज कुमार की जीत पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों के दौरान बिहार में हुए सुशासन एवं विकास कार्यों के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और मंत्री श्री निशांत के प्रति जनविश्वास ने भी एनडीए के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इस जीत के लिए पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं एवं एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और मतदाताओं के समर्थन से यह सफलता मिली है।
राजेश कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि नीरज कुमार स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और शिक्षा, रोजगार तथा स्नातकों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




