
नीरज कुमार और डॉ. एन.के. यादव की ऐतिहासिक जीत पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने दी बधाई…बोलीं—जनता ने NDA के सुशासन पर लगाई मुहर…
नीरज कुमार और डॉ. एन.के. यादव की ऐतिहासिक जीत पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने दी बधाई…बोलीं—जनता ने NDA के सुशासन पर लगाई मुहर…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जनता दल (यू) के प्रत्याशी श्री नीरज कुमार तथा कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ. एन. के. यादव की शानदार जीत पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों विजयी प्रत्याशियों की सफलता को एनडीए के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि यह जीत पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए सुशासन एवं विकास कार्यों के प्रति जनता के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और एनडीए की नीतियों के प्रति सकारात्मक जनभावना ने भी गठबंधन को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं का विश्वास सबसे बड़ी ताकत है। दोनों स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं ने अपने मताधिकार के माध्यम से एनडीए के प्रत्याशियों को समर्थन देकर लोकतंत्र को और मजबूत किया है।
जदयू जिलाध्यक्ष ने इस शानदार सफलता के लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के सम्मानित मतदाताओं, एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनसमर्थन किसी भी राजनीतिक सफलता की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा शिक्षा, रोजगार, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाकर जनता की आवाज बनेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, पंकज कुमार पटेल, प्रभाकर चौधरी, अनिल जयसवाल, फिरदौस आलम, भविष्य सिंह कुशवाहा, निर्मला कुमारी, अविनाश पासवान, सुशांत यादव, सुबोध यादव, उमेश सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता संजय जयसवाल एवं धर्मेंद्र महतो, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पासवान शास्त्री, प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अशोक राय, संजय सिंह कुशवाहा, मायाराम मंडल, सुबोध साह, नगर अध्यक्ष प्रभात शर्मा, जिला महासचिव अनुज शर्मा, नीलकमल पटेल, जयप्रकाश मौर्य, पप्पू देव, पंकज चौधरी, जिला सचिव वंदना भारती, गीता कुमारी, रोशन कुमार, सौवम कुमार सहित अन्य साथियों ने भी दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




