
खगड़िया: जदयू कार्यालय में जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार महतो का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर किया सम्मानित…
खगड़िया: जदयू कार्यालय में जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार महतो का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर किया सम्मानित…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज गुरुवार को जिला जनता दल (यू) कार्यालय में धर्मेन्द्र कुमार महतो को जिला प्रवक्ता एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में समर्पित, कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि धर्मेन्द्र कुमार महतो अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना भी संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि धर्मेन्द्र कुमार महतो के अनुभव, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उनकी नई जिम्मेदारी से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर चौधरी, मो. फिरदौस आलम, निर्मला कुमारी, जिला महासचिव जयप्रकाश मौर्य, जिला सचिव वंदना भारती सहित जदयू के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





