
हजारों शुभचिंतकों की मौजूदगी में धूमधाम से मना पूर्व विधायक रणवीर यादव का जन्मोत्सव…जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे गणमान्य लोग…समर्थकों और शुभचिंतकों में दिखा उत्साह
हजारों शुभचिंतकों की मौजूदगी में धूमधाम से मना पूर्व विधायक रणवीर यादव का जन्मोत्सव…जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे गणमान्य लोग…समर्थकों और शुभचिंतकों में दिखा उत्साह
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शुक्रवार को जिले के पूर्व विधायक एवं लोकप्रिय जननेता श्री रणवीर यादव का जन्मोत्सव हर्षोल्लास, उत्साह और पारिवारिक आत्मीयता के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव एवं लाडली पोती पंकजा यादव के साथ पूर्व विधायक रणवीर यादव ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर मौजूद शुभचिंतकों, समर्थकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मोत्सव के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष आवास पर उत्सवी माहौल देखने को मिला। जिले के हजारों शुभचिंतकों और चाहने वालों की उपस्थिति के बीच जन्मदिन समारोह ने खास रंग जमाया। लोगों ने अपने प्रिय नेता के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। केक काटने के दौरान परिवार के सदस्यों की मौजूदगी ने समारोह को और भी आत्मीय बना दिया। खास तौर पर अपनी लाडली पोती के साथ रणवीर यादव द्वारा केक काटने का दृश्य पारिवारिक खुशी का विशेष क्षण रहा।
गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने बढ़ाई समारोह की रौनक

जन्मोत्सव समारोह में जदयू नेता अशोक सिंह मुखिया, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, डॉ धीरेंद्र कुमार यादव, भाजपा नेता पूर्व जिला पार्षद योगेन्द्र सिंह, जदयू नेता राजेश कुमार सिंह (बेलदौर), पूर्व प्रमुख बलवीर चांद, पूर्व पंसस ललिता देवी, उदय कृष्ण यादव, बिक्रम यादव, अमित कुमार पप्पू, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विवेकानंद यादव, जिला पार्षद सुनील चौरसिया, चन्दन साह , बचपन प्ले के निदेशक प्रद्युम्न सिंह, मुन्ना प्रताप मुखिया,वकिल ठाकुर, अमिष अमोल, पूर्व मुखिया अमरेंद्र प्रदीप मंडल, अंजनी मंडल, अश्वनी मंडल,राम ईश्वर मुखिया, परमानंद यादव, विनोदी यादव,अमित प्रिंस, मनोज चौरसिया, निकेश यादव , कुंदन कुमार यादव, रमन राज सहित जिला परिषद सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, पदाधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, रणवीर फैंस एसोसिएशन,वीर बंधू संस्था के सदस्य एवं युवा और प्रबुद्धजन मौजूद रहे। सभी ने पूर्व विधायक रणवीर यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। समारोह में शामिल लोगों ने आपसी मेल-मिलाप और सौहार्दपूर्ण वातावरण में जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान शुभचिंतकों एवं समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों का आवागमन और बधाई देने का सिलसिला समारोह की चर्चा का केंद्र बना रहा। उपस्थित लोगों ने रणवीर यादव के साथ अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए उनके प्रति स्नेह और आत्मीयता प्रकट की। जन्मोत्सव का आयोजन पारिवारिक खुशी के साथ-साथ सामाजिक मेल-मिलाप का अवसर भी बना।
इस अवसर पर कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र के संपादक पुरुषोत्तम कुमार ‘इंकलाब’ ने भी जिला परिषद अध्यक्ष आवास पर पहुंचकर पूर्व विधायक एवं बड़े भाई श्री रणवीर यादव को जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपहार स्वरूप भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक तस्वीर भेंट की और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। पुरुषोत्तम कुमार ‘इंकलाब’ ने उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि जन्मोत्सव जैसे अवसर अपनों के बीच स्नेह, सम्मान और आत्मीय संबंधों को और मजबूत बनाने का संदेश देते हैं।
मालूम हो कि पूर्व विधायक रणवीर यादव का जन्मोत्सव बधाइयों, शुभकामनाओं और आत्मीय मुलाकातों के बीच मनाया गया। परिवार के सदस्यों, गणमान्य लोगों, समर्थकों और शुभचिंतकों की भागीदारी ने आयोजन को यादगार बनाया। उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं जन्मोत्सव के अवसर पर आगंतुकों एवं शुभचिंतकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





